सावधान-आपके घर का बर्तन या जेवर चमकाने की बात करने वाला जालसाज या उचक्का तो नहीं…पढ़े पूरी खबर

जेवर चमकाने का झांसा देकर जालसाज महिला का ले उड़े 80 हजार के गहने

गोरखपुर। अगर आपके घर कोई आये और बोले आपके बर्तन और जेवर को चमका देगा तो होशियार हो जाये,हो सकता है वो व्यक्ति जालसाज और उचक्का हो और आपके घर की महिलाओं के जेवर लेकर फरार हो जाये,,,,पढ़े ऐसा ही घटना कल पिपराइच क्षेत्र के मुंडेरी गढ़वा गांव में बाइक से 2 उचक्के एक घर पहुचे और  गहने चमकाने का झांसा देकर महिला के ₹80 हजार के गहने लेकर चंपत हो गए महिला के शोर मचाने पर जब तक आसपास के लोग जुटे उचक्के फरार हो गए।
कुशीनगर के मथौली बाजार निवासी अखलाक की शादी पिपराइच के मुंडेरी गढ़वा गांव में हुई है पत्नी रेहाना खातून मायके आई हुई है दोपहर करीब 1:00 बजे बाइक से आए दो उचक्कों ने रिहाना से गहने साफ करा लेने को कहा भरोसा जीतने के लिए पहले उचक्कों ने बर्तन साफ करने के लिए प्रेशर कुकर मांगा पाउडर  से कुकर चमका दिया रिहाना ने इसके बाद पायल दिया तो उचक्कों ने एक बर्तन में रखे पानी में पाउडर डाला और उसमें पायल डुबोकर साफ कर दी।

जब  चमकने का भरोसा हो गया तो उन्होंने सोने के मंगलसूत्र कान का झुमका दिया उचक्कों ने महिला को झांसा देकर जेवर निकाल ली और बर्तन को गर्म करने को कहा जैसे ही महिला बर्तन को गर्म करने घर के अंदर गई दोनों उचक्के फरार हो गए।

परिवार वालों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी है पुलिस सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित महिला से बदमाशों के हुलिया के बारे में जानकारी के आधार पुलिस बदमाशों की तलाश में लग गई है।