फिरोजाबाद। फिरोजाबाद में एसएसपी फिरोजाबाद द्वारा अभियुक्त आस मौहम्मद पुत्र मन्जूर अली निवासी बिलाल नगर थाना रामगढ़ हाल निवासी ग्राम कोडर थाना एका जिला फ़िरोज़ाबाद पर दस हजार रूपये का ईनाम घोषित किया गया था। अभियुक्त आस मौहम्मद उपरोक्त थाना रामगढ़ जनपद फिरोजाबाद का हिस्ट्रीशीटर है।
अभियुक्त आस मौहम्मद को गिरफ्तार करने के लिये क्षेत्राधिकारी नगर व प्रभारी निरीक्षक रामगढ़ के निर्देशन में टीम गठित की गयी। जिस पर 23 जुलाई 2018 को मुखबिर की सूचना पर सुबह उपनिरीक्षक विक्रांत कुमार के द्वारा हमराही पुलिस पार्टी के सहयोग से अभियुक्त आस मौहम्मद पुत्र मन्जूर अली निवासी बिलाल नगर थाना रामगढ़ हाल पता ग्राम कोडर थाना एका को फ्रेंडस फ्यूल प्वाइंट के सामने बाईपास रोड से गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे से एक अदद तमंचा 315 बोर व दो अद्द जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ है। ये जानकारी थाना रामगढ़ में प्रेस वार्ता के दौरान सीओ सिटी अरूण कुमार ने दी है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक विक्रान्त कुमार,कास्टेबल बचन सिंह, बिजेंद्र सिंह रहे।