कर्नाटक में सिर्फ़ ढ़ाई दिन में गिरी भाजपा की सरकार, कांग्रेस और आरजेडी एस ने मनाया जश्न

कर्नाटक की जनता और सर्वोच्च न्यायालय ने साबित कर दिया कि कानून के सामने धन दौलत और ऊंची पहुंच कोई मायने नहीं रखती – राहुल गांधी

लखनऊ। कर्नाटक में सिर्फ़ ढाई दिन में भाजपा की सरकार गिराने के बाद कांग्रेस और आरजेडी एस ने जहां एक और पूरे देश में जश्न मनाया, वही कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रेस वार्ता कर साफ कहा कि कर्नाटक की जनता और सर्वोच्च न्यायालय ने साबित कर दिया है कि कानून के सामने धन दौलत और ऊंची पहुंच कोई मायने नहीं रखती।

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार कांग्रेस ने कर्नाटक में भाजपा को रोका है उसी प्रकार देश के किसी राज्य में यदि भाजपा देश के संवैधानिक अंगों पर हमला करेगी तो कांग्रेस सामने खड़ी मिलेगी। उन्होंने भाजपा को भ्रष्टाचार की पार्टी करार दिया और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पर भी जमकर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने कांग्रेस के विधायकों को खरीदने की कोशिश की लेकिन कर्नाटक की जनता विधायकों और सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद भ्रष्टाचार की पूरी तरह हार हुई। विदित हो कर्नाटक मे राज्यपाल द्वारा भाजपा को सरकार बनाने का न्योता देने के खिलाफ कांग्रेस आरजेडी एस ने देश की सर्वोच्च अदालत में गुहार लगाई थी।

देर रात तक चली सुप्रीम कोर्ट की कार्यवाही के बाद आज 4:00 बजे तक भाजपा को बहुमत साबित करना था। लेकिन जैसा विश्वास कांग्रेस और आरजेडी एस जता रही थी ठीक उसी प्रकार बहुमत भाजपा साबित नहीं कर पाई, और ढाई दिन के मुख्यमंत्री को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा।
भाजपा के इस कदम की भाजपा के सहयोगी दल शिवसेना ने भी मुखालफत की थी और पूरी दुनिया की नजर सुप्रीम कोर्ट और कर्नाटक के घटनाक्रम पर लगी हुई थी जिसे आज विराम लग गया है। अब आर जे डी एस का मुख्यमंत्री कांग्रेस के सहयोग से कर्नाटक सरकार बनाएगा।