किसान कल्याण कार्यशाला में किसानों को बताये गये आधुनिक खेती के गुण

किसानों को आधुनिक खेती के तौर तरीके के बारे में बताया गया

बहराइच। कैसरगंज के ब्लाक परिसर में ग्राम स्वराज अभियान के अन्तर्गत  एक किसान कल्याण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता बीडीओ विजय शंकर ने तथा संचालन जितेन्द्र कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मन्त्री पुत्र गौरव वर्मा मौजूद रहे।

कार्यक्रम में आये हुए किसानों को कृषि वैज्ञानिकों ने आधुनिक खेती के तौर तरीके के बारे में बताया। कृषि अनुसंधान केन्द्र घाघराघाट के सीआरएस डा0 तेजेन्द्र कुमार ने किसानों को मृदा परीक्षण के बारे में बताया।

डा0 राजेश कुमार ने किसानों को आधुनिक खेती के गुर सिखाये। उन्होंने बताया कि जब देश का किसान समृद्धिशाली  होगा तभी देश का विकास बेहतर तरीके से हो सकेगा। इस अवसर पर एक प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया जिसमें किसानों को विभिन्न तरीकों से आधुनिक  खेती किसानी के गुर सिखाये गये ।इस मौके पर रामराज वर्मा, शिवसहाय सिंह, गजेन्द्र सिंह,रघुराज प्रसाद वर्मा, श्रीमती किरन वैस सहित सौ  सहित सौ से अधिक किसान मौजूद रहे।