क्षतिग्रस्त बन्धो का DM ने किया निरीक्षण, चेताया कोताही बर्दास्त नही की जाएगी

जिलाधिकारी के. विजयेन्द्र पांडियन ने बंधों पर कराए जा रहे सुधार कार्यो का किया निरीक्षण

गोरखपुर। जिलाधिकारी के विजयेन्द्र पांडियन पिछली बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुए बंधो का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने बंधों पर कराए जा रहे सुधार कार्यो का जाएजा लिया। अधिकारियों को हिदायत दी कि बाढ़ सुरक्षा कार्यो में कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जिलाधिकारी मखनहां, अलगटपुर एवं मछली गांव के बंधों पर निरीक्षण के लिए पहुंचे। स्थानीय लोगों से से भी बातचीत कर जानकारी ली। आश्वस्त किया कि सरकार और जिला प्रशासन उनके साथ है। बाढ़ के दौरान उन्हें किसी समस्या का सामना न करना पड़े, इसका पूरा ख्याल रखा जाएगा।

उन्होंने पिछले वर्ष बाढ़ के दौरान आने वाली कठिनाईयों की जानकारी भी ली। आवश्स्त किया कि इस वर्ष समय से बाढ़ से बचाव के कार्यों को पूरा कर दिया जायेगा। किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सभी तैयारियां कर ली गयी है। उनके साथ उपजिलाधिकारी कैम्पियरगंज एवं सिंचाई एवं लोकनिर्माण विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे।