घर ढहने से बच्चों समेत तीन दिन भूखा रहा परिवार

रिपोर्ट @ अनुराग दीक्षित –

हरदोई,पचदेवरा। बारिश में कच्चा मकान ढहने पर एक गरीब परिवार को वच्चों सहित तीन दिन भूखा रहना पड़ा।शुक्रवार को जब लड़की के मायके बाले लेने पहुँचे तव गांव बालों में मानवता जागी। करीब 35 बर्षीय कालूराम पुत्र छेदालाल मुर्तजानगर का निबासी है।वह भूमि हीन है।वह गांव में मेहनत मजदूरी कर अपना और अपने बच्चों का भरण पोषण करता है।तीन दिन पहले उसका कच्चा मकान तेज़ बारिश के होते ढह गया था।जिससे घर मे रखा सारा सामान तहस नहस हो गया।इससे कालूराम व उसकी पत्नी गीता और उसके तीनों बच्चे भूखे रहे।गांव के किसी ब्यक्ति ने उसकी मदद नही की।इसी दौरान उसका छोटा वेटा भी बीमार हो गया।जिसका इलाज पास के चिकित्सालय में कराया गया।

उपजिलाधिकारी शाहाबाद सर्वेश गुप्ता ने हर सम्भव मदद का भरोसा दिया

शुक्रवार को गीता के मायके वाले जब उसे लेने आये तब गांव बालों की मानवता जागी।ग्रामीणों ने गीता को मायके जाने से रोक लिया।ग्रामीणों ने कालूराम की स्थित की कहानी एसडीएम शाहाबाद सर्वेश गुप्ता को सुनाई।एसडीएम ने हर संभव मदद का भरोसा दिया व इस सम्बंध में उपजिलाधिकारी सर्वेश गुप्ता ने बताया की जो प्रशाशन की ओर से मदद की जा सकती है वह की जायेगी।