रूपापुर चीनी मिल द्वारा गन्ना किसानों का भुगतान न करने की समस्या को लेकर सपाइयों ने किया धरना प्रदर्शन
रिपोर्ट-ज़ुबैर मोहम्मद
हरदोई,रूपापुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार जगह जगह चीनी मिलों के द्वारा किसानो के भुगतान न करने की समस्या को लेकर किया गया धरना प्रदर्शन। जिसमें रविवार को हरदोई ज़िले के रूपापुर चीनी मिल में ज़िला अध्यक्ष परमराग सिंह (पम्मू) के नेतृत्व में हुए धरना प्रदर्शन में भारी संख्या में आस पास क्षेत्र के किसान एकत्रित हुए।
मोदी और योगी की गलत नीतियों के चलते किसान आत्महत्या करने को मज़बूर हो गए हैं
धरने को सम्बोधित करते हुए एम.एल.सी.मिस्वाहउद्दीन ने उत्तर प्रदेश सरकार व केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुये कहा कि भाजपा सरकार किसान विरोधी है। मोदी और योगी की गलत नीतियों के चलते किसान आत्महत्या करने को मज़बूर हो गए हैं।आए दिन किसान आत्म हत्या कर रहें हैं।पिछले वर्ष उत्तर प्रदेश के महोबा ज़िले में 29 किसानों ने आत्महत्या की थी।
एक तरफ सरकार कर्जमाफी का ढिंढोरा पीट रही है। उनहोंने किसानो की अनदेखी कर रही सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा गन्ना किसानों का 15 हज़ार करोड़ रुपया चीनी मिलों पर बकाया है।और सरकार मिल मालिकों पर शिकंजा कसने की बजाय गाय और गंगा की राजनीति करने में लगी हुई है।
प्रदेश सरकार को किसानो की समस्याओं से कोई लेना देना नहीं है। पूर्व जिला अध्यक्ष परम राग सिंह (पम्मू) ने धरने में कहा प्रदेश में भाजपा का चेहरा आम जनता के सामने बेनक़ाब हो चुका है।उन्होंने कहा लघभग 40 से 45 जिलों में गन्ने का उत्पादन किया जा रहा है जंहा के कृषक गन्ने की खेती पर ही निर्भर है।
प्रदेश में 168 गन्ना समितियों में 119 चीनी मिलें हैं जिन पर किसानों का 15 हज़ार करोड रुपए बकाया है। अगर इन गन्ना किसानों का भुगतान जल्द से जल्द नहीं किया गया तो इसका खामियाजा भाजपा सरकार को भुगतना होगा।
सपा नेता सुभाष पाल ने कहा भाजपा सरकार जनता के सभी कार्यो पर पूरी तरह विफल रही है। इस सरकार में व्यापारी, किसान, नौजवान सभी परेशान हैं। ऐसे में जब किसान को फसल उगाने के लिए खाद बीज की आवश्यकता होती है।तब किसान चीनी मिल के चक्कर लगाता है और चीनी मिल किसानों का भुगतान करने को तैयार नहीं होती। किसानो के साथ हो रहे उत्पीड़न की जिम्मेदार स्वयं भाजपा सरकार है।
शासन और प्रशासन की लापरवाही के चलते किसान चीनी मिलों के चक्कर काट रहा है
पूर्व चेयरमैन रिजवान खान ने धरने को संबोधित करते हुए कहा जिले की सभी चीनी मिलों पर 2अरब 33 करोड़ 79 लाख 39 हज़ार रुपया किसानों का भुगतान बाकी है जोकि नियमानुसार 14 दिन के अंदर कर दिया जाना चाहिए था। शासन और प्रशासन की लापरवाही के चलते किसान चीनी मिलों के चक्कर काट रहा है।
उन्होंने कहा रूपापुर चीनी मिल में इस वर्ष 81.25 लाख कुंतल गन्ने की पेराई की गई है जिसमें किसानो का बकाया भुगतान 2अरब 57कारोड 67लाख 14 हज़ार रुपया होना था। लेकिन किसानों को 2 अरब 12 करोड़ रूपए का ही भुगतान किया गया है।जिसके बाद 45करोड़ 66लाख 84हज़ार किसानों का भुगतान बकाया है।
किसानों का भुगतान रुका हुआ है प्रदेश सरकार जमीनी स्तर पर कुछ ना करके सिर्फ कागजों पर ही विकास कार्यों को दिखा रही है
एम.एल.सी. राजपाल कश्यप ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशान साधते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने 15 दिन में गन्ना किसानों भुगतान करने का वादा किया था। जिसके बावजूद किसानों का भुगतान रुका हुआ है प्रदेश सरकार जमीनी स्तर पर कुछ ना करके सिर्फ कागजों पर ही विकास कार्यों को दिखा रही है। इस से साफ दिखाई देता है कि यह जुमले बाजों की सरकार है।
उधर पूर्व सांसद उषा वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि सपा सरकार किसानों के हर सुख दुख में शामिल थी और रहेगी किसी भी तरह से किसानों का शोषण नहीं होने दिया जाएगा।
प्रदर्शन कारियों ने तीन सूत्रीय ज्ञापन सवायजपुर नायब तहसीलदार आशीष कुमार सिंह को सौंपा
जिसके बाद धरना प्रदर्शन कारियों ने 3 सूत्रीय ज्ञापन सवायजपुर नायब तहसीलदार आशीष कुमार सिंह को सौंपा इस दौरान मिल अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को बताया कि मिल 82 फ़ीसदी गन्ना किसानों का भुगतान कर चुकी है बचा हुआ भुगतान भी मिल मालिकों से बात कर जल्दी ही किया जाएगा।
मिल के हुए धरने में कप्तान सिंह यादव, रहमत अली (मोनू), रामशम्भू,विजय कुशवाह, जितेंद्र यादव, हरी शंकर कुशवाहा, शैलेन्द्र सिंह, सत्य प्रकाश, उमरदराज़, छोटे यादव आदि मौजूद रहे।