गुजिस्ता 70 सालों में मुसलमानों के दिमाग में भाजपा के खिलाफ जहर भर दिया गया है – मुख्तार अब्बास नकवी
नई दिल्ली । केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा है कि मुसलमानों का भरोसा जीतने के लिए हकूमत को बहुत काम करना पड़ेगा, क्योंकि ‘गुजिस्ता 70 सालों में मुसलमानों के दिमाग में जहर भर दिया गया है।’ मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि कांग्रेस और दीगर सिया़सी पार्टियों को हमेशा यह लगा कि मुसलमान मजबूरी की वजह से उन्हें ही वोट देंगे, इसलिए उन सिया़सी पार्टियों ने उनकी तरक्की और एम्पावरमेंट के बारे में कभी नहीं सोचा।
मुसलमानों को उनके विकास के लिए सरकार द्वारा शुरू की गई पॉलिसी की याद दिलानी होगी
केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि 2019 में चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा सरकार को मुसलमानों को उनके विकास के लिए सरकार द्वारा शुरू की गई पॉलिसी की याद दिलानी होगी। खासकर ‘तीन तलाक’ के खिलाफ किए गए सरकार के कोशिश की याद।
नई पीढ़ी और महिलाएं भाजपा को उसकी अच्छाई और बुराई की कसौटी पर परख रही है
अभी हाल ही में केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने ने इफ्तार की पार्टी दी थी, जिसमें ‘तीन तलाक’ से शिकार कुछ महिलाओं ने भी शिरकत की थी। केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि भाजपा के खिलाफ मुसलमानों के दिमाग में जो नफरत भरी गई है, उसे निकालने के लिए हमें बहुत काम करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि हालांकि अच्छी बात यह है कि नई पीढ़ी और महिलाएं भाजपा को उसकी अच्छाई और बुराई की कसौटी पर परख रही है।
कैराना उपचुनाव में भाजपा की हार से पार्टी के विजय अभियान पर असर नहीं पड़ेगा
कैराना उपचुनाव में भाजपा की हार पर नकवी ने कहा कि इससे पार्टी के विजय अभियान पर असर नहीं पड़ेगा, लेकिन आम चुनाव में भाजपा को अपनी रणनीति पर पुनर्विचार करना होगा। केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि मोदी सरकार ने मुसलमानों के ‘सम्मान’ के लिए कई कदम उठाए हैं। वोट देना या न देना उनका लोकतांत्रिक हक है। भाजपा कभी वोटों के पीछे नहीं भागती।