हियुवा – कौन असली कौन नकली, मामला पहुँचा थाने, सुनील सिंह,चन्दन विश्वकर्मा अरेस्ट

हिन्दू युवा वाहिनी से अलग हुए सुनील सिंह ने अभी हाल ही में हिंदू युवा वाहिनी (भारत) के नाम से अलग संगठन बनाया और उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनित हुए।

गोरखपुर। आज दोपहर समर्थकों के साथ हिन्दू युवा वाहिनी भारत संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह राजघाट थाने पहुंचे।और अपने नेता चन्दन विश्वकर्मा को छोड़ने के लिए दबाव बनाने लगे।मामला था चन्दन विश्वकर्मा के पड़ोस में रहने वाले विवेक गुप्ता हियुवा नेता को फोन पर गाली देने का।

बताया जा रहा है कि यह मामला असली- नकली हिन्दू युवा वाहिनी के चक्कर में आज इतना बढ़ गया कि सुनील सिंह अपने समर्थकों के साथ राजघाट थाने पहुंचे और हिरासत में लिये गये चंदन विश्वकर्मा को छोडऩे का दबाव बनाने लगे। उनके समर्थक थाने में हंगामा और नारेबाजी कर रहे थे। जब भीड़ काबू से बाहर होने लगी तो पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर समर्थकों को तितर बितर कर दिया वहीं सुनील सिंह समेत तीन को हिरासत में ले लिया। बता दें कि हिंदू युवा वाहिनी से अलग हुए सुनील सिंह ने अभी हाल ही में हिन्दू युवा वाहिनी (भारत) के नाम से अलग संगठन बनाया और उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनित हुए। यह सब कार्यक्रम लखनऊ में हुआ था। कहा जा रहा है कि सुनील सिंह के हिंदू युवा वाहिनी (भारत) से जुड़े चंदन विश्वकर्मा ने पुरानी ङ्क्षहदू युवा वाहिनी के मंडल अध्यक्ष विवेक गुप्ता को कल फोन पर धमकी दी। विवेक गुप्ता ने यह बात पीके मल्ल को बताई, जिसके बाद पीके मल्ल ने यह जानकारी राजघाट पुलिस को दी। आज फिर से चंदन विश्वकर्मा ने विवेक गुप्ता को धमकी दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने चंदन विश्वकर्मा को पकड़ लिया और थाने लेते आई।

यह खबर पाते ही सुनील सिंह अपने समर्थकों के साथ राजघाट थाने पहुंच गये और हिरासत में लिय गये चंदन विश्वकर्मा को छोडऩे का दबाव बनाने लगे। लेकिन पुलिस ने इससे साफ इंकार कर दिया। इसके बाद सुनील सिंह के समर्थकों ने थाने में नारेबाजी शुरू कर दी। जिसके बाद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर समर्थकों की भीड़ को तितर बितर कर दिया और सुनील सिंह को भी हिरासत में ले लिया।

राजघाट पुलिस ने विवेक गुप्ता की तहरीर पर सुनील सिंह,चन्दन विश्वकर्मा,सौरभ विश्वकर्मा व 6 अन्य के खिलाफ धारा 147,149,452,352,504,506,507 ipc के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।