समाजवादी पार्टी में ही कुर्मी समाज का सम्मान सुरक्षित है
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी ने बताया कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से आज अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात किया। प्रतिनिधि मंडल से वार्ता के क्रम में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि सामाजिक व्यवस्था में अवसर अधिकार और सम्मान सही तरीके से तभी मिल सकता है जब आबादी के हिसाब से जातिगत जनगणना के आंकडे सामने आ जायेगें। यादव ने कहा कि आधार से जाति को जोड़ देना चाहिए। जिससे सबकों अपनी आबादी की संख्या की जानकारी हो सके और उनको हक मिल सके।
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियां जनविरोधी हैं। जनता की समृद्धि और खुशहाली की दिशा मेें प्रदेश सरकार का रवैया उदासीन है। भाजपा सरकार की दोष पूर्ण नीतियों से असहमति रखने से जनता का उत्पीड़न किया जा रहा है। लोकतंत्र के लिए यह दुर्भाग्यपूर्ण है।
अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के प्रतिनिधियों ने कहा कि समाजवादी पार्टी में ही कुर्मी समाज का सम्मान सुरक्षित है। आगामी लोकसभा चुनाव में कुर्मी समाज श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी को जीत दिलाने का काम करेगा।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री/विधायक नरेन्द्र सिंह वर्मा, सदस्य विधान परिषद रमा निरंजन, कुर्मी समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आर0पी0चै चौधरी , चन्द्रराज सिंह पटेल, संतराम पटेल, डा0 मीना वर्मा, संजय पटेल, संजय चौधरी, अमरेश उमराव, देव स्वरूप पटेल, प्रखर वर्मा, बाबूराम चौधरी, प्रदीप पटेल, नरसिंह पटेल अज्ञानी, आर0पी0 निरंजन, डा0 अनुपम सिंह पटेल, जय सिंह सचान और बब्लू पटेल सहित अन्य प्रमुख लोग उपस्थित रहे।