उत्तर प्रदेश में लोकतंत्र अब “लठतंत्र” बन गया है – राजेंद्र चौधरी

इलाहाबाद विश्वविद्यालय परिसर में बेकसूर छात्रों पर लाठीचार्ज करवाना बेहद निंदनीय

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में लोकतंत्र अब ‘लठतंत्र’ बन गया है! सरकार हर समस्या को लाठी से निपटाना चाहती है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय परिसर में बेकसूर छात्रों पर लाठीचार्ज करवाना बेहद निंदनीय।

राजेन्द्र चौधरी ने गिरफ्तार छात्र नेताओं की तत्काल रिहाई की मांग की है

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रों पर लाठी चार्ज की निंदा करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय और पुलिस प्रशासन द्वारा किया गया यह कृत्य अमानवीय और बर्बरतापूर्ण है। राजेन्द्र चौधरी ने गिरफ्तार छात्र नेताओं की तत्काल रिहाई की मांग की है।

विदित हो कि छात्रावास के मुद्दे को लेकर इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र संघ अध्यक्ष अवनीश यादव, उपाध्यक्ष चन्द्रशेखर चौधरी, छात्रसभा के अविनाश विद्यार्थी और उदय प्रताप को प्रशासन ने गिरफ्तार कर यातना दी है।