यहां शिक्षकों की नियुक्ति भी इस्लामिक प्राथमिक विद्यालय पर कार्य भारग्रहण करने के आदेश के साथ कि गई है, यहां मुस्लिम बच्चो को उर्दू भी पढ़ाई जाती है और विद्यालय शुक्रवार को बंद भी रहता है।
रिपोर्टर @ राणा प्रताप सिंह
बलिया यूपी। उत्तर प्रदेश के बलिया में इस्लामिया प्राथमिक विद्यालय के नाम से ऐसे कई विद्यालय चलने का मामला सामने आया है। जो बेसिक शिक्षा विभाग से संबद्ध है। यहां शिक्षकों की नियुक्ति भी इस्लामिक प्राथमिक विद्यालय पर कार्य भारग्रहण करने के आदेश के साथ कि गई है। यहां मुस्लिम बच्चो को उर्दू भी पढ़ाई जाती है और विद्यालय शुक्रवार को बंद भी रहता है। मगर अब शासन से आदेश के बाद आनन फानन में इन विद्यालयों के नाम से इस्लामिया शब्द हटाने का काम शुरू कर दिया गया है और शुक्रवार की छुट्टी अब रविवार में बदल दी गई है।
बलिया जिले के सीयर शिक्षा क्षेत्र का यह इस्लामिया प्राथमिक विद्यालय उभांव है जो वर्षों से चल रहा है और यहां के अध्यापक की नियुक्ति भी इस्लामिया प्राथमिक विद्यालय के नाम से की गई है इस स्कूल में सहायक अध्यापक मुहमम्द अयूब की नियुक्ति वर्ष 2016 में हुई थी और तब से वो बच्चो को पढ़ा रहे है। इस विद्यालय में 84 बच्चे है जिनमे आधे से अधिक मुस्लिम वर्ग के है। मुहम्मद अयूब हालांकि बच्चों को इंग्लिश पढ़ा रहे है मगर उनका कहना है यहां बच्चो को उर्दू भी पढ़ाई जाती है। उनका यह भी कहना है किताबे हिंदी में आती है मगर मुस्लिम बच्चो को उर्दू भी पढ़ाई जाती है। पहले इस विद्यालय में छुट्टी शुक्रवार को होती थी। मगर विभाग के निर्देश पर छुट्टी शुक्रवार की बजाय रविवार को कर दी गई है।
इस्लामिया प्राथमिक विद्यालय के बाद हम पहुचे इसी शिक्षा क्षेत्र के दूसरे विद्यालय अवाया यहां भी इस्लामिया प्राथमिक विद्यालय है इसके में गेट पर पेंट से लिखा इस्लामिया प्राथमिक विद्यालय से इस्लामिया शब्द हटा दिया गया है मगर संगमरमर के शिलापट्ट पर अभी भी इस्लामिया विद्यालय लिखा हुआ है। यहां की प्रधानाचार्य पुनिता शुक्ला ने बताया कि आज ही विभाग का आदेश आया कि विद्यालय से इस्लामिया शब्द हटा दिया जाय और छुट्टी जो शुक्रवार को होती थी उसे रविवार कर दिया जाय।
इनके जैसे इस्लामिया प्राथमिक विद्यालय इस शियर शिक्षा क्षेत्र में ही 6 है और ये कब से चल रहे है इसकी जानकारी खुद विभाग को भी नही थी। मगर अब शासन के निर्देश के बाद इन विद्यालयों से इस्लामिया शब्द हटाने का फरमान जारी कर दिया गया है। विभाग के अधिकारी का कहना है कि ये कब से चल रहा है और कैसे चल रहा था इसकी जांच कराई जाएगी। अब इस्लामिया शब्द हटाने का आदेश कर दिया गया है। और शुक्रवार की छुट्टी भी रविवार को कर दी गई है।
वर्षो से संचालित होते आ रहे इन विद्यालयों के नाम आनन फानन में इस्लामिया शब्द हटाने की वजह जो भी हो यह तो जांच के बाद ही पता चलेगा। मगर जो भी अधिकारी अब तक जांच करने जाते थे वो आखिर किस बात की जांच करते थे। क्या इसकी भी जांच होगी।