गोरखपुर। गोरखपुर से लखनऊ और छपरा जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। बजट में घोषित ट्रेन 15113/15114 लखनऊ-छपरा कचहरी-लखनऊ त्रैसाप्ताहिक एक्सप्रेस गाड़ी के नियमित संचलन का शुभारम्भ छपरा कचहरी से 11 अक्तूबर और लखनऊ से 12 अक्तूबर किया जाएगा। 15113 लखनऊ-छपरा कचहरी त्रैसाप्ताहिक एक्सप्रेस लखनऊ से प्रत्येक सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को व 15114 छपरा कचहरी-लखनऊ त्रैसाप्ताहिक एक्सप्रेस छपरा कचहरी से प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार व रविवार को चलाई जाएगी।
15113 लखनऊ-छपरा कचहरी त्रैसाप्ताहिक एक्सप्रेस लखनऊ से रात 8.25 बजे प्रस्थान कर गोरखपुर देर रात 2.20 बजे पहुंचेगी। यहां से प्रस्थान कर ट्रेन सुबह 10 बजे छपरा कचहरी पहुंचेगी।
वापसी यात्रा से 15114 छपरा कचहरी-लखनऊ त्रैसाप्ताहिक एक्सप्रेस छपरा कचहरी से शाम 6 बजे प्रस्थान कर गोरखपुर से रात एक बजे पहुंचेगी। यहां से प्रस्थान कर ट्रेन सुबह 8.15 बजे लखनऊ पहुंचेगी। इस ट्रेन में कुल 20 कोच लगाए जाएंगे।