मनकामेश्वर मंदिर की महंत श्री देव्यागिरी महाराज ने हज़ारो की तादात में मुस्लिम रोज़ादारों और हिन्दू भाईयो के साथ मनकामेश्वर उपवन घाट पर किया रोज़ा अफ्तार
लखनऊ। संस्कार न्यूज़ चैनल के संवाददाता से मनकामेश्वर उपवन घाट पर रोज़ा अफ्तार के समय महंत श्री देव्यागिरी महाराज ने बातचीत के दौरान अपने वक्तव्य में कहा कि रमज़ान में रोज़े का मकसद भूख और प्यास की शिद्दत को समझना एवम् भूखे और प्यासे की मदद करना है। ऐसा करने से हमसे हमारा ईश्वर प्रसन्न होता है।
इस तरह के आयोजनों से आपस की दूरियां खत्म होती है और दिलों मे एक दूसरे के लिए प्रेम और स्नेह पैदा होता है – महंत देव्यागिरी
रमज़ान के मुबारक महीने में हर अच्छे कामो का फल 70 प्रतिशत बढ़ जाता है इसलिए मुस्लिम भाईयो को चाहिए कि वो रोज़ा रखे और हम सब को चाहिए कि इस पुण्य में हम उनके भागीदार बने। इस तरह के आयोजन करने से आपस की दूरियां खत्म होती है और दिलों मे एक दूसरे के लिए प्रेम और स्नेह पैदा होता है। ये महीना बहुत ही अहम है इस महीने मे बड़ा मंगल और रमज़ान एक साथ चल रहे है।
हिन्दू और मुस्लिम इस देश की दो आंखे है इसलिए दोनो आंखो में रौशनी रहना बहुत जरूरी है – महंत देव्यागिरी
उन्होने कहा कि वैसे भी लखनऊ तहज़ीब, तमीज़, संस्कृति, संस्कार, अदब, कलांओं का केन्द्र है इस शहर ने हमेशा सभी को एक सूत्र में बाधने का काम किया है हिन्दू और मुस्लिम इस देश की दो आंखे है इसलिए दोनो आंखो में रौशनी रहना बहुत जरूरी है। हमे चाहिए कि हम एक दूसरे के सुख दुख और त्योहारो मे एक दूसरे का सहयोग करें जिससे एक सशक्त भारत का निर्माण हो सके।
हमारा देश बहुत से धर्मो और ज़बानों का देश है हमे हर धर्म का सम्मान करना चाहिए – राज्य सूचना आयुक्त श्री हाफ़िज़ उस्मान
मनकामेश्वर मंदिर की मंहत श्री देव्यागिरी महाराज के रोज़ा अफ्तार की दावत में राज्य सूचना आयुक्त श्री हाफ़िज़ उस्मान, अपने बेटे सादात उस्मान के साथ उपस्थित हुए। उन्होने कहा कि हमारा देश बहुत से धर्मो और ज़बानों का देश है हमे हर धर्म का सम्मान करना चाहिए और हर ज़बान की इज्ज़त करना चाहिए।
मनकामेश्वर उपवन घाट पे रोज़ा अफ्तार के मौके पर हज़ारो की सख्या मे हिन्दू और मुल्सिम के साथ साथ अलग अलग समुदाय के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहें। अफ्तार के बाद मग़रिब की नमाज़ ब-जमाॅत अदा की गयी।