राज्य सूचना आयुक्त श्री हाफिज उस्मान ने जनसूचना अधिकारियों पर लगाया 3 लाख का अर्थदण्ड

राज्य सूचना आयुक्त श्री हाफिज उस्मान

जिन अधिकारियों ने जानबूझकर वादी को सूचना देने में विलम्ब किया, जिसकी वहज से वादी का मानसिक उत्पीड़न हुआ है, वो वादी को बतौर क्षतिपूर्ति उपलब्ध कराये – राज्य सूचना आयुक्त श्री हाफिज उस्मान

लखनऊ। मा0 श्री हाफिज उस्मान राज्य सूचना आयुक्त, द्वारा सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 की धारा 20 (1) के तहत दण्डात्मक एवं धारा 19(8)(ख) के तहत क्षतिपूर्ति हेतु जिन अधिकारियों को नोटिस जारी किया था कि वादी को अगले 30 दिन के अन्दर अनिवार्य रूप से सभी सूचनाएं उपलब्ध करायें, 30 दिन के अन्दर सूचना देना नियम के तहत अनिवार्य है। अधिनियम की धारा 19 (7) के तहत आयोग का आदेश बाध्यकारी भी है, जिन अधिकारियों ने मा0 आयोग के आदेशों की अवहेलना की है, और न तो उन्होनें सूचना से सम्बन्धित कोई अभिलेख मा0 आयोग के समक्ष पेश किया है, उन अधिकारियों को वादी को सूचना न उपलब्ध कराने का दोषी मानते हुए, उनके विरूद्ध अर्थ दण्ड अधिरोपित किया गया है, जो निम्न प्रकार है:-

विभागों पर हुआ, अर्थदण्ड अधिरोपित:-

  1. अधिशासी अभियन्ता, प्रवर्तन जोन-1, ट्रान्स गोमती, लखनऊ। रू0 25,000/-
  2. ज0सू0अ0, जिलाधिकारी, सम्भल। रू0 25,000/-
  3. उपजिलाधिकारी बेहट, सहारनपुर। रू0 25,000/-
  4. जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, बिजनौर। रू0 25,000/-
  5. दुग्ध विकास विभाग, बिजनौर। रू0 25,000/-
  6. मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मुजफ्फरनगर। रू0 25,000/-
  7. अधिशासी अधिकारी, नगरपालिका परिषद, रामपुर। रू0 25,000/-
  8. दुग्ध विकास विभाग, सम्भल। रू0 25,000/-
  9. जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, मुरादाबाद। रू0 25,000/-
  10. अधिशासी अभियन्ता, विद्युत वितरण खण्ड प्रथम, सहारनपुर। रू0 25,000/-
  11. खण्ड विकास अधिकारी, विकास खण्ड पंवासा, सम्भल। रू0 25,000/-
  12. खण्ड विकास अधिकारी, विकास खण्ड पुवांरका, सहारनपुर। रू0 25,000/-

पूर्णरूप से सूचना न देने पर हुआ, क्षतिपूर्ति का नोटिस बतौर क्षतिपूर्ति मिली वादी को धनराशि कुल रू0 67,000 (रू0)

  1. ज0सू0अ0, जिलाधिकारी, सम्भल। रू0 5,000/-
  2. डिप्टी कमिश्नर वाणिज्य कर, मुरादाबाद। रू0 5,000/-
  3. तहसीलदार तहसील चन्दौसी, सम्भल। रू0 5,000/-
  4. जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, सम्भल। रू0 2,000/-
  5. सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी, सम्भल। रू0 रू0 5,000/-
  6. विकास प्राधिकरण, सहारनपुर। रू0 5,000/-
  7. अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत, रामपुर। रू0 2,000/-
  8. मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सहारनपुर। रू0 5,000/-
  9. जिला पूर्ति अधिकारी, सहारनपुर। रू0 5,000/-
  10. जिला विद्यालय निरीक्षक, सहारनपुर। रू0 2,000/-
  11. प्रभारी वानाधिकारी वन बन्दोबस्त, बिजनौर। रू0 5,000/-
  12. अधिशासी अधिकारी नगरपालिका परिषद मिलक, रामपुर। रू0 1,000/-
  13. अधिशासी अभियन्ता, विद्युत नगरीय वितरण खण्ड प्रथम घण्टाघर,सहारनपुर। रू0 रू0 5,000/-
  14. खण्ड विकास अधिकारी कुकडा, मुजफ्फरनगर। रू0 5,000/-
  15. खण्ड विकास अधिकारी मिलक, रामपुर। रू0 5,000/-
  16. खण्ड विकास अधिकारी किरतपुर, बिजनौर। रू0 5,000/-