शुक्रवार रात लगभग 10 बजे शराब पीने से मना करने के बाद दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट और फिर पथराव शुरू हो गया। घटना में एक जवान सहित कई लोग घायल हो गये
बिहार,भागलपुर। नितिश जी कितना ही कोशिश क्यो न करले लेकिन सारा प्रयास विफल दिख रहा है। बिहार मे दारू बंद है, लेकिन धढल्ले से गुप्त रुप से दारु बिक रही है और पीने वाले खुले आम भी पी रहे है। क्या यही दावा है बिहार सरकार का दारु बंद करने का, जहां लोग दारू पीने के लिए दंगे फसाद से भी बाज नही आते हैं। नाथनगर थाना क्षेत्र के मिर्गियासचक मसकंद बरारीपुर में शुक्रवार रात लगभग 10 बजे शराब पीने से मना करने के बाद दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट और फिर पथराव शुरू हो गया। घटना में एक जवान सहित कई लोग घायल हो गये। रुक-रुककर पथराव होता रहा। स्थानीय लोगों व प्रशासनिक मुश्तैदी से सांप्रदायिक सद्भाव बिगड़ने से बच गया। हालांकि देर रात तक तनाव बना हुआ था।
लोगों ने बताया कि मिर्गियासचक में तीन लोग एक खाने के होटल पर पर शराब पी रहे थे। उन्हें वहां शराब पीने से मना किया गया। वहीं पर मौजूद गजेंद्र उर्फ घोलटन तांती ने भी उन लोगों को वहां पर शराब पीने से मना किया। इस पर वे तीनों शराबी भड़क गये और लोहे के रॉड से घोलटन के सिर पर वार कर दिया, जिससे उसका सिर फट गया। उसके बाद माहौल बिगड़ गया। एक पक्ष के लोग आक्रोशित होकर सड़क पर आ गये। लोगों को आक्रोशित देख दूसरे पक्ष के लोगों ने भी पथराव शुरू कर दिया।
मामले को काबू में करने के लिए IG, DM और SSP पहुंचे मौके पर
रात साढ़े 11 बजे प्रभारी जोनल आईजी पीके श्रीवास्तव, डीएम प्रणव कुमार और एसएसपी आशीष भारती घटनास्थल पर पहुंचे। इन अधिकारियों ने घूम-घूमकर लोगों को समझाने की कोशिश की। देर रात तीनों अधिकारियों ने दोनों पक्षों के लोगों के साथ बैठक भी की। दोनों पक्षों के बुद्धिजीवियों से अपने-अपने पक्ष के लोगों को समझाने और उन्हें नियंत्रित रखने को कहा गया।