जलमग्न शहर—कांग्रेस ने किया अनोखा प्रदर्शन,सड़को पर मछलीमार कर सरकार का किया विरोध

शहर के कई मोहल्ले साफ सफाई के आभाव में बारिश होते ही ताल तलैया बने हुए हैं : नगर सचिव कांग्रेस अनवर हुसैन 

गोरखपुर । मुख्यमंत्री के शहर में आज कांग्रेसियो ने किया अनोखा प्रदर्शन,महानगर की तालाबों जैसी सड़कों पर मछली मार बीजेपी सरकार के सफाई व्यवस्था का जमकर किया विरोध।

आपको बता दे कि अभी 26/27 जून की रात में भीषण बारिश से गोरखपुर हालात बद से बदतर हो गए थे शहर के तमाम इलाके बढ़ की तरह डूब गए थे,लोगो के घरों में घुटने भर पानी घुस गया था,मानसून की पहली बारिश में यहां के नगर निगम की व्यवस्था की पोल खुल गई थी,आज भोर से लगातार बारिश हो रही है।

गोरखपुर में जल जमाव कांग्रेस के लिए वरदान बन सामने आया। शहर के कई मोहल्ले साफ सफाई के आभाव में बारिश होते ही ताल तलैया बने हुए हैं। जिम्मेदार कागजों पर सिल्ट साफ कर चुके हैं नाली नाले साफ हैं शहर के लोग बारिश का मजा ले रहे हैं लेकिन जमीनी हकीकत ये है कि शहर की नालियां बारिश के बाद बजबजा रही हैं। सड़कें गड्ढों से भरी हैं। इन गड्ढों में पानी भरा है। कांग्रेस नेताओं ने अफसरों का इस ओर ध्यान आकर्षित करने के लिए शहर के को इलाकों में इन गड्ढों में मछली मार अपना विरोध जताया।


नगर सचिव कांग्रेस अनवर हुसैन ने कहा कि मुख्यमंत्री का शहर होने के बाद भी गोरखपुर जलमग्न है। शर्म की बात है। ये नगर निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार की ओर इशारा कर रहा है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री विकास विकास चिल्लाते हैं आप खुद देख सकते हैं कि गोरखपुर का ऐसा विकास किया है कि शहर और सड़क दोनों जलमग्न है। इस सरकार से हम उम्मीद नहीं कर सकते। मुख्यमंत्री अगर प्रदेश नहीं चला पा रहे हैं तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए।