कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने कृषि विज्ञानं केंद्र का निरिक्षण किया, जिसमे किसानो के लिए कृषि के लिए अनेक फायदे बताये
गाजीपुर। आज गाजीपुर में कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही का आगमन हुआ जिसमे बीजेपी के कार्यकर्ताओ ने कृषि मंत्री का फूल मालाओ से स्वागत किया। वही कृषि मंत्री ने कृषि विज्ञानं केंद्र का निरिक्षण किया। जिसमे किसानो के लिए कृषि के लिए अनेक फायदे बताये। इस दौरान कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने घाट आदि साहित कई जगहों का निरिक्षण किया। कृषि मंत्री ने गाजीपुर के किसानो को मिडिया के माध्यम से धन्यवाद दिया और कहा की प्रदेश सहित गाजीपुर की सब्जी को किसानो द्वारा विदेश भी भेजा जाता है।
कृषि मंत्री ने बताया की आज हम कृषि विज्ञानं केंद्र में आये है। ये एक खेती का माडल है। यहाँ पर किसानो को प्रदर्शित करके अग्रिम पंक्ति में दिखाया जाता है और कौन सी वृद्धि और कौन सी तकनीक अपनाई जाये जिससे हम अपना उत्पादन बढ़ा सकते है। हम किसानो को अच्छी किस्म के बीज उपलब्ध कराकर उनके उत्पादन को बढ़ाया जा सकता है। कृषि यंत्रो का इस्तेमाल करके लागत को घटाई जा सकती है और एक खेत पर इस्तेमाल करके दैवीय आपदा से क्षति होने से बचाया जा सकता है।
उत्तर प्रदेश की साग सब्जी अरब और दुबई जैसे देशो में गई हम लोगो ने एक प्लेटफार्म तैयार किया जिसके वजह से सब्जी भेजी जा रही है। जिन किसानो से प्रत्यास किया है उन सभी किसानो को धन्यवाद देता हू और हमारी तरफ से जो भी किसानो को हो सकता है मै उपलब्ध कराऊंगा।
वही पिछली सरकारों पर हमला बोलते हुए कहा की जिस तरीके से पिछली सरकारों ने कृषि के क्षेत्र को नकारने का काम किया है उन किसानो की जितनी आय होनी चाहिए थी उतनी नही हो पाई। हमारा प्रयास सिर्फ इस बात पर है की हम किसानो को उत्पादन को बढाये हम प्रदेश में इंट्रीग्रेटेड प्रणाली के आधार पर खेती को विकसित करेंगे खास करके साग सब्जी का विस्तार किया जाये। योगी की सरकार आने से 18 लाख मीट्रिक टन प्रोसेस बढ़ी है वो इसलिए बढ़ी की हमारे किसानो को हमारे उपर भरोसा हुआ है।