कलेक्ट्रेट में बनेगा आटोमेटिक वेदर स्टेशन,मौसम की सटीक जानकारी मोबाइल पर भी मिलेगा

आटोमेटिक वेदर स्टेशन जलवायु परिवर्तन की सटीक जानकादी देना शुरू कर देगा। इसकी पूरी कंट्रोलिंग आपदा नियंत्रण विभाग कर रहा है।

गोरखपुर । आपदा विभाग को अब मौसम का सटीक पूर्वानुमान तो मिलेगा ही साथ ही आंधी-बारिश की वास्तविक स्थिति का पता चल सकेगा। कलेक्ट्रेट परिसर में आटोमेटिक वेदर स्टेशन का सेटअप लगाया जाएगा। यह वेदर स्टेशन जलवायु परिवर्तन की सटीक जानकादी देना शुरू कर देगा। इसकी पूरी कंट्रोलिंग आपदा नियंत्रण विभाग कर रहा है।

सबसे अच्छी बात तो यह है कि इसे मोबाइल से भी कनेक्ट किया सकेगा जो मौसम की पूरी जानकारी मोबाइल पर भेज देगा। आपदा विभाग के गौतम ने बताया कि इस स्टेशन से हर घंटे के सटीक तापमान का पता भी चल सकेगा। इसके साथ अगर कभी आंधी चली तो किस समय सर्वाधिक स्पीड से आंधी चली इसका भी पता चल सकेगा।

आपदा से हुए नुकसान का भी पता चलेगा

आंधी तूफान के दौरान किसी की मौत हो जाने, भवन गिरने या अन्य किसी भी प्रकार की आपदा पर यह पता चलेगा कि जिस समय यह घटना घटी उस समय आंधी या तूफान की रफ्तार क्या थी।

हर समय रह सकेंगे अलर्ट

आपदा विभाग के गौतम ने बताया कि इस स्टेशन के लग जाने से हर घंटे जलवायु परिवर्तन पर नजर रख सकेंगे। इससे आपदा विभाग आने वाले खतरे को भांपते हुए समय पर बचाव के काम किए जा सकेंगे।