गोरखपुर। गोरखपुर विश्वविद्यालय में हर चक्र की मतगणना के बाद बदल रही तस्वीर से एजेंट बने भाजपा और सपा कार्यकर्ताओं के चेहरों के भाव भी बदलते रहे एक और जहां प्रारंभिक दौर की गणना के बाद पक्ष में आए रुझान से उत्साहित भाजपाई आखिरी चक्र तक जीत की आस लगाए रहे वही शहर को छोड़कर बाकी चार विधानसभा में हर चक्र की गणना के बाद वोट बढ़ते रहने के बावजूद सपा के एजेंट सजग रहे।
प्रत्याशी प्रवीण निषाद और पूर्व विधायक विजय बहादुर यादव खुद नतीजों को कंपाइल करके रिपोर्ट लेते नजर आए प्रशासनिक सख्ती के चलते मतगणना स्थल के बाहर सन्नाटा पसरा रहा मीडिया को भी अंदर जाने से रोक दिया गया पहले राउंड की मतगणना में भाजपा सपा से 1666 मतों से आगे हुई वह कार्यकर्ताओं की बांखे खिल उठी भाजपा के महानगर अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव अपनी टीम के साथ सभी विधानसभा क्षेत्र के मतगणना स्थल पर जाकर रिपोर्ट की समीक्षा करने लगे लेकिन इसके बाद के चक्र सपा की बढ़त ने निराशा पैदा कर दी बावजूद उन्हें भरोसा था कि शहर विधानसभा के मतगणना में वह सपा के अंतर को खत्म कर बढ़त बना लेंगे।
5 राउंड की मतगणना के बाद भाजपा कार्यकर्ता में निराशा का भाव आने लगा जबकि सपा के कार्यकर्ताओं की तेजी बढ़ गई लेकिन सतर्कता भी बनी रहे सपा के कार्यकर्ता का कहना था जब तक मतगणना खत्म ना हो जाए कुछ कहा नही जा सकता।