किन्नर के घर को चोरो ने खंगाला, कई जिलों से किन्नर पहुँचे गोरखपुर

करीब 12 लाख की चोरी से इलाके में सनसनी फैल गई

गोरखपुर। पादरी बाजार जंगल मातादीन में एक किन्नर के घर में ताला काटकर घुसे चोरों ने भीषण चोरी की। घर से करीब तीन लाख रुपये कैश, पांच लाख के गहने और एक लाख की साड़ी उठा ले गए। करीब 12 लाख की चोरी से इलाके में सनसनी फैल गई।

जंगल मातादीन स्थित सेवा भवन के पीछे किन्नर प्रेमा का घर है। यह अक्सर बंद रहता है। किन्नर प्रेमा दिल्ली गई थी। वह मकान को बेच रही थी। ग्राहक के आने पर  सुबह दस बजे दिखाने पहुंची तो मुख्य गेट की कुंडी कटा देखकर सन्न रह गई। घर के अंदर दाखिल हुई तो चोरी की जानकारी हुई। घर में लगे सीसी टीवी कैमरे का डीबीआरभी चोर साथ ले गए। अलमारी का लाकर तोड़कर तीन लाख रुपये कैश व लॉकर में रखें हुए बधाई में मिले गहने चोरों ने समेट लिया। इसके अलावा घर में रखी कीमती साड़ियां व कपड़े भी उठा ले गए।

प्रेमा ने बताया कि  10 बजे के करीब जब वह गेट का ताला खोलने पहुंची तो गेट का कुंडी कटा हुआ देखकर दंग रह गई। अंदर पहुंची तो कमरे का सारा सामान बिखरा हुआ था। लॉकर टूटा हुआ था। सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर मशीन गायब था। उन्होंने चोरी की सूचना समाज के सभी किन्नरों को दी। किन्नरों के पहुंचने के बाद बीते शाम 7 बजे के करीब 100 नम्बर पर चोरी की सूचना दी। मौके पर पहुंची शाहपुर पुलिस ने कमरे की सघन पड़ताल किया।

एक महीने से बंद था कमरा

पड़ोसियों ने बताया कि एक महीने से कोई रह नहीं रहा था। 15 दिन पहले घर में चोर घुसे थे। लेकिन अंदर जाकर देखने पर सब कुछ सही मिला। 2 जुलाई तक घर में सब कुछ सही था। चोरी 3 जुलाई से 10 जुलाई के बीच हुई है। इसकी जानकारी  सुबह 10 बजे सुबह हुई।

चोरी की सूचना पर कई जिलों से आए किन्नर

चोरी की सूचना मिलते ही देशभर से किन्नर प्रेमा के घर जुट गए। उत्तर प्रदेश सहित बिहार व दिल्ली के किन्नर मौजूद रहे। लखनऊ, सिवानगंज, पंजाब, फतेहपुर, फरुखाबाद, अजामगढ़, अयोध्या, फैज़ाबाद, दिल्ली, लालगंज, सिवान, गोपालगंज, बलिया, मऊ, फूलपुर, गोण्डा, बस्ती, संतकबीर नगर, महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, बलरामपुर सिद्धार्थ नगर आदि जिलों के किन्नर मौजूद रहे।