योग जिंदगी जीने का सहज रास्ता – धर्मपाल सिंह (सिचाई मंत्री)

अन्र्तराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह सहित दो हजार लोगों ने डीडीयू में किया योगाभ्यास

गोरखपुर। चतुर्थ अन्र्तराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन दी0द0उ0गो0वि0वि0 के क्रीड़ा संकुल मैदान में सम्पन्न हुआ जिसका उद्घाटन प्रदेश के सिंचाई/सिंचाई (यांत्रिक) मंत्री/प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह ने किया। इस अवसर पर वित्त राज्य मंत्री भारत सरकार शिव प्रताप शुक्ल भी उपस्थित रहे।

योग स्वस्थ्य, खुशहाल और शांतिपूर्ण तरीके से जीने का प्राचीन ज्ञान है

अपने सम्बोधन प्रभारी मंत्री श्री सिंह ने योग के महत्व/उसके फायदे पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग ज़िन्दगी जीने का एक सहज रास्ता है। यह शरीर को मन से, मन को हृदय से, हृदय को आत्मा से और आत्मा को अस्तित्व से जोड़ते हुए योग पूरी सृष्टि को ही इकाई मानने पर जोर देता है। योग स्वस्थ्य, खुशहाल और शांतिपूर्ण तरीके से जीने का प्राचीन ज्ञान है। योगाभ्यास से शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित किया जा सकता है, यह आंतरिक शांति को आत्मीय ज्ञान प्राप्त करने में मदद करता है।

इस अवसर पर वित्त राज्य मंत्री भारत सरकार श्री शुक्ल ने कहा कि नियमित योग अभ्यास के द्वारा सभी स्वास्थ चुनौतियों से पार पाना तथा बेहतर मानसिक एंव शारीरिक स्वास्थ को प्रचारित करना विश्व योग दिवस का उद्देश्य है।

योग मानसिक शांति एंव संयम देता है तथा एकाग्रता और स्मरण शक्ति बढ़ाता है

यह स्वास्थ्य की सुरक्षा और दीर्घकालीन स्वास्थ्य विकास के बीच संबंध जोड़ता है। उन्होंने कहा कि योग क्रियाओं के नियमित अभ्यास से शरीर स्वास्थ्य होता है और जीवन संतुलित रहता है। योग से शरीर को बीमारी मुक्त किया जा सकता है। योग मानसिक शांति एंव संयम देता है तथा एकाग्रता और स्मरण शक्ति बढ़ाता है।

इस अवसर पर लगभग 2000 लोगों ने योगाभ्यास किया। कार्यक्रम काफी सफल एंव बेहतर रहा। इस मौके पर मण्डलायुक्त अनिल कुमार, जिलाधिकारी के0 विजयेन्द्र पाण्डियन, नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अनुज सिंह, एडीएम प्रशासन प्रभुनाथ, सिटी मजिस्ट्रेट सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी गण, समाज सेवी एंव अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। योगाभ्यास योगाचार्य राजशेखर ने कराया।