छप्पर में आग लगने से दो घर जलकर हुए राख, लाखो का हुआ नुक्सान

हरदोई पचदेवरा। हरदोई के पचदेवरा इलाके में चूल्हे से निकली चिंगारी से दो गरीबो के आशियाने जलकर खाक हो गए। इस अग्निकांड में समस्त गृहस्थी आग में स्वाहा हो गई। ग्रामीणों ने पुलिस को भी सूचना दी। हालांकि कुछ घंटे बाद लोगो ने आग पर काबू पा लिया। मौके पर कोई भी राजस्वकर्मी नुकसान का आंकलन करने नही पहुंचा।
पचदेवरा इलाके की ग्रामसभा लखनौर के मजरा बराकांट निवासी भगवानशरण व शिवशरण मेहनत मजदूरी कर जीवन यापन करते है। इन दोनों का परिवार झोपड़ीनुमा घर मे रहता था। गुरुवार को भगवानशरण के घर चूल्हे पर खाना बन रहा था। तभी चूल्हे से निकली चिंगारी से छप्पर में आग लग गई। कुछ ही देर में हवा के झोंको के साथ मिलकर आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। दोनों के आशियाने धू धू कर जलने लगे। किसानों के मुताबिक आग से उनके घरों में रखा अनाज, भूसा, कपड़े, बर्तन व अन्य गृहस्थी की वस्तुये नष्ट हो गई। आग से तकरीबन दो लाख के नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। ग्रामीणों ने ट्यूबबेल चलाकर आग को बुझाया जिससे आग तो काबू में आ गई लेकिन आसपास काफी पानी भर गया। ग्रामीणों के मुताबिक कोई भी राजस्वकर्मी नही पहुंचा था।