मकान पर कब्जे को लेकर दो पक्षो में हुआ विवाद, एक महिला घायल

विवाद के चलते दोनों पक्षों से पथराव और फायरिंग भी हुयी, एक महिला घायल चार के खिलाफ किया मुकदमा दर्ज

फ़िरोज़ाबाद। फ़िरोज़ाबाद में थाना नारखी क्षेत्र के रनछोरगढ़ी निवासी 20 वर्षीय प्रियंका पत्नी अमित व उसके परिजनों का एक मकान को खरीदने के बाद कब्जे को लेकर आज दोपहर फतेहपाल सिंह, पप्पू, रणवीर सिंह आदि से झगड़ा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार बात इतनी आगे बढ़ी कि दोनों पक्षों से पथराव और फायरिंग भी हुयी। इसमें एक पक्ष से 20 वर्षीय महिला प्रियंका घायल हो गयी।

थाना नारखी से बताया गया कि मामले में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। वहीं घायल महिला को मेडिकल के लिये जिला अस्पताल लाया गया। महिला के साथ आयीं प्रतिमा सिंह ने बताया कि घायल महिला व उनके परिजनों ने उनसे मकान खरीदा था जिन्हें उनके ही रिश्तेदार कब्जा नहीं करने दे रहे है।