विहिप की दो दिवसीय प्रान्तीय योजना बैठक कल से होगी सुरु

अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने सरकार से गाय के लिए अलग से मंत्रालय बनाने की मांग की 

गोरखपुर। विहिप( विश्व हिन्दू परिषद) की दो दिवसीय प्रान्तीय योजना बैठक कल से सरस्वती विद्या मंदिर आर्यनगर मे अतिथि चंपत राय द्वारा दीप प्रज्वलित कर के प्रारंभ हुई।

बैठक मे गोरक्षप्रान्त के 17 जिलो के दो सौ कार्यकर्ता भाग ले रहे है यह बैठक दो दिन तक विभिन्न सत्रो मे चलेगी तथा विहिप के पिछले कार्यक्रमो की समीक्षा व आगामी कार्यक्रमो की योजना बनाई जाएगी।

बैठक को संबोधित करते हुए विहिप के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष चम्पत राय ने कहा कि गाय हमारी माता है ,गाय के लिये सरकार अलग मंत्रालय बनाये ,गाय को हम पशु के अन्तर्गत नही रख सकते गाय मे कोटि कोटि देवताओ का निवास है ,उन्होने हिन्दू समाज से गौ पालन करने की अपील भी की तथा कार्यकर्ताओ से भारतीय गाय के दूध,मूत्र,व गोबर से होने वाले फायदे को जन जन तक पहुंचाने का आह्वाहन किया

तत्पश्चात इस बैठक मे गाय के लिये अलग मंत्रालय मिले ये प्रस्ताव पारित किया गया रोहिंग्या मुसलमान भारत के लिये खतरा है इनको तत्काल भारत से बाहर किया जाय इसका प्रस्ताव भी पारित हुआ।

बैठक को सम्बोधित करते हुए चंपत राय ने आगे कहा कि भारत को उसके अतीत को याद करना होगा भारत 14 अगस्त को विभाजित हुआ ये आने वाली पीढ़ी को बताने के लिए 14 अगस्त को पूरे देश मे भव्य तरीके से अखंड भारत संकल्प दिवस विहिप मनायेगी और विहिप का मानना है भारत कभी न कभी भारत फिर अखंड होगा।

बैठक के द्वीतिय सत्र को संबोधित करते हुए प्रान्त संगठन मंत्री प्रदीप पांडेय ने विहिप के आगामी कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि आनेवाले दिनो मे अखंड भारत संकल्प दिवस,विहिप स्थापना दिवस,सावन महिने मे हर मंदिर की सफाई,रक्तदान,के साथ ही कुम्भ मेले की जानकारी दिये।

बैठक मे प्रमुख रूप से प्रान्त संगठन मंत्री प्रदीप पांडेय,सह संगठन मंत्री राजेश,मंत्री वंशराज ,संरक्षक बाल कृष्ण सरार्फ,कोषाध्यक्ष प्रवीण त्रिपाठी,उपाध्यक्ष शिव जी सिंह,महेन्द्र प्रताप सिंह,दुर्गेश त्रिपाठी,मुकुन्द शुक्ल,विष्णु प्रताप सिंह,पूर्णेन्दु,अश्विनी ओझा,समेत तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे