Liver damage :लिवर खराब होने की बड़ी वजहें क्या हैं? समय रहते बचें इन नुक़सानदायक चीज़ों से

Liver damage :लिवर खराब होने की बड़ी वजहें क्या हैं? समय रहते बचें इन नुक़सानदायक चीज़ों से

Liver damage :पिछले कुछ सालों में लिवर से जुड़ी बीमारियों में तेज़ बढ़ोतरी देखी गई है। इसकी सबसे बड़ी वजह खराब लाइफस्टाइल और अनहेल्दी डाइट को माना जा रहा है। ज्यादा तला-भुना खाना, जंक फूड, अल्कोहल, शुगर और प्रोसेस्ड फूड लिवर की सेहत को नुकसान पहुंचाते हैं।

समय रहते इन आदतों में बदलाव न किया गया तो लिवर फेलियर का खतरा भी बढ़ सकता है। सेहतमंद लिवर के लिए संतुलित खानपान और एक्टिव लाइफस्टाइल ज़रूरी है।लिवर शरीर का सबसे बड़ा और अहम अंग है, जो पाचन से लेकर ज़रूरी एंजाइम्स बनाने तक कई काम करता है। हल्की-फुलकी खराबी होने पर लिवर खुद को ठीक कर सकता है, लेकिन गंभीर स्थिति में इसका असर पूरे शरीर पर पड़ता है। हेल्दी लिवर के लिए अच्छा खाना जरूरी है, लेकिन आज की अनहेल्दी डाइट और कम शारीरिक गतिविधि के चलते लिवर बीमार होने लगा है। जंक फूड, अल्कोहल, शुगर और प्रोसेस्ड फूड लिवर की सबसे बड़ी दुश्मन हैं। इनसे दूरी बनाकर ही लिवर को स्वस्थ रखा जा सकता है।

इसे भी पढ़े – Errol Musk : अयोध्या यात्रा पर एरोल मस्क हुए अभिभूत, कहा – “भारत में ही मिलते हैं सबसे अच्छे लोग”

लिवर के लिए सबसे हानिकारक चीजें: इन खाद्य पदार्थों से बना लें दूरी

लिवर शरीर का अहम अंग है और इसे स्वस्थ रखना बेहद जरूरी है। लेकिन हमारी गलत खानपान की आदतें धीरे-धीरे लिवर को नुकसान पहुंचा रही हैं। जानिए कौन-सी चीजें लिवर के लिए सबसे ज्यादा हानिकारक हैं:

1. एल्कोहल (शराब):
शराब का सेवन लिवर के लिए सबसे खतरनाक है। इससे फैटी लिवर, सूजन और लिवर सिरोसिस जैसी गंभीर बीमारियां हो सकती हैं।

2. फैटी फूड्स:
ज्यादा तला-भुना खाना लिवर में फैट जमा करता है, जिससे लिवर का कामकाज प्रभावित होता है।

3. हाई शुगर फूड्स:
कोल्ड ड्रिंक्स, पैक्ड जूस और मिठाइयों में मौजूद शुगर लिवर में सूजन और फैट जमा करने लगती है।

4. पैक्ड स्नैक्स:
बाजार में मिलने वाले स्नैक्स में अत्यधिक नमक, चीनी और तेल होता है, जो लिवर को नुकसान पहुंचाता है।

5. रिफाइंड अनाज:
मैदा और उससे बनी चीजें जैसे ब्रेड, पिज्जा, बर्गर आदि लिवर की सेहत के लिए खतरनाक हैं।

6. ज्यादा नमक:
अधिक नमक लिवर और किडनी पर असर डालता है, जिससे ब्लड प्रेशर भी बढ़ सकता है।

लिवर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए इन चीजों के सेवन से बचें और हेल्दी डाइट अपनाएं।

नवीनतम वीडियो समाचार अपडेट प्राप्त करने के लिए संस्कार न्यूज़ को अभी सब्सक्राइब करें

CATEGORIES
TAGS
Share This
Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com