सुबह करीब 8 बजे अम्बर पुरवा निवासी फैजदार के घर के सामने आकाशीय बिजली गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गए
बहराइच। आज सुबह करीब 8:०० बजे बहराइच जनपद में तेज बारिश ने एक व्यक्ति को अपने चपेट में ले लिया।
मामला बहराइच जनपद के वि०ख०शिवपुर के ग्राम सभा रायगंज अम्बर पुरवा का है सुबह करीब 8 बजे अम्बर पुरवा निवासी फैजदार के घर के सामने आकाशीय बिजली गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गए जब इसकी सूचना घर वालों को पता चली तो उन्हें तत्काल इलाज के लिए शिवपुर स्वास्थ्य केन्द्र पर लाया गया जहाँ पर इलाज चल रहा है। सूत्रों के माने तो अभी तक हालत नाजुक बनी हुई है। खबर मिलने तक फैजदार का इलाज शिवपुर स्वास्थ्य केंद्र पर किया जा रहा है।