दोस्तो संग सरयू नदी में नहाने गया युवक डूबा, हुई मौत

नहाने के दौरान चारों दोस्त गहरे पानी में चले गए थे, मछुआरों की मदद से तीन लोगों को बचा लिया गया

गोरखपुर। दोस्तों के साथ सरयू नदी में नहाने गया युवक गहरे पानी में चले जाने से डूब गया। साथियों के शोर मचाने पर मछुआरे पानी में कूद कर उसकी तलाश किए, पर उनको सफलता नहीं मिली। बाद में पुलिस गोताखोर की मदद से रविवार की देर शाम तक नदी की पानी छनवाती रही आज सुबह युवक का शव मिला।

गोला क्षेत्र के बाड़ीतरया गांव के अशोक सिंह का 19 वर्षीय बेटा आदित्य सिंह उर्फ मंटू कस्बे के एक विद्यालय से इस वर्ष अच्छे अंकों से इंटर मीडिएट की परीक्षा पास किया। रविवार की सुबह वह अपने तीन अन्य साथियों के साथ सरयू नदी के तट पर स्थित पक्के घाट पर पहुंचे। घाट के किनारे बाइक खड़ा कर चारों नहाने लगे।

नहाने के दौरान चारों गहरे पानी में चले गए। डूबने पर उनके चीखने की आवाज सुनकर घाट के किनारे मौजूद मछुआरों की मदद से तीन लोगों को बचा लिया गया लेकिन इस बीच आदित्य गहरे पानी में समा गया। आदित्य के नदी में डूबने की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। वह घाट के किनारे पहुंच गए। सूचना पर नायब तहसीलदार भीमचंद, एसएसआई मंजय यादव ने गोताखोर की मदद से देर शाम तक नदी में तलाश करवाती रही आज सुबह युवक का शव मिल गया।