President Putin : दोस्ती लाएगी नया आयाम रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने पीएम मोदी का न्योता स्वीकारा, भारत यात्रा की तारीख तय

President Putin : दोस्ती लाएगी नया आयाम रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने पीएम मोदी का न्योता स्वीकारा, भारत यात्रा की तारीख तय

President Putin : रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भारत आने का आमंत्रण स्वीकार किया है। रूस के एक आधिकारिक बयान के अनुसार, पुतिन जल्द ही भारत यात्रा करेंगे, जहां वह पीएम मोदी से मुलाकात करेंगे। इस दौरे के दौरान दोनों नेता द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने और एक नई दिशा में ले जाने पर चर्चा करेंगे।

President Putin : रूस और भारत की दोस्ती सदियों पुरानी है, लेकिन पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन की मजबूत जुगलबंदी ने इसे नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों की दोस्ती अब एक नई दिशा में बढ़ने को तैयार है। उनकी मित्रता का प्रतीक यह है कि हर महीने या दो महीने में उनका टेलीफोनिक संवाद होता है। अब, पीएम मोदी के निमंत्रण पर पुतिन भारत आने वाले हैं, जहां दोनों नेता द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करेंगे।

इसे भी पढ़े : Eclipse : ग्रहण आध्यात्मिक अभ्यास के लिए अत्यधिक लाभकारी समय

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने बृहस्पतिवार को जानकारी दी कि राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारत दौरे के आमंत्रण को स्वीकार कर लिया है। लावरोव ने रूस और भारत के द्विपक्षीय संबंधों पर आयोजित सम्मेलन में कहा कि पुतिन के भारत दौरे के लिए तैयारियां चल रही हैं। उन्होंने सरकारी समाचार एजेंसी ‘टीएएसएस’ के हवाले से बताया कि पुतिन भारत सरकार के प्रमुख के निमंत्रण पर दिल्ली आएंगे।

पुतिन के भारत दौरे की रूस ने शुरू की तैयारी

रूस ने राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के भारत दौरे की तैयारियां शुरू कर दी हैं। रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा कि पिछले साल प्रधानमंत्री मोदी की रूस यात्रा के बाद अब रूस की बारी है। हालांकि, यात्रा की तारीखें अभी तय नहीं की गई हैं। लावरोव ने यह भी बताया कि रूस, भारत के साथ अपनी ‘विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी’ को और मजबूत कर रहा है। पीएम मोदी ने पिछली यात्रा के दौरान पुतिन को भारत आने का निमंत्रण दिया था।

रूस, भारत, चीन, ईरान और उत्तर कोरिया के साथ नया संगठन बनाने की योजना में

रूस अब चीन, भारत, ईरान, और उत्तर कोरिया जैसे देशों के साथ सक्रिय रूप से संबंधों का विस्तार करने की दिशा में काम कर रहा है। रूस का उद्देश्य इन देशों के साथ मिलकर एक मजबूत संगठन बनाना है, जिसे वह दुनिया का सबसे ताकतवर संगठन बनाने की योजना में है। रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा कि चीन के साथ साझेदारी और भारत के साथ विशेष रणनीतिक संबंधों का स्तर अभूतपूर्व हो चुका है। पुतिन और मोदी के बीच नियमित संपर्क बनाए रखते हैं, और दोनों नेताओं की टेलीफोनिक बातचीत हर दो महीने में होती है।

नवीनतम वीडियो समाचार अपडेट प्राप्त करने के लिए संस्कार न्यूज़ को अभी सब्सक्राइब करें

CATEGORIES
TAGS
Share This
Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com