Global Mourning : पोप फ्रांसिस के निधन पर वैश्विक शोक- पीएम मोदी समेत विश्व नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, कहा – “शांति का मसीहा खो गया”

Global Mourning : पोप फ्रांसिस के निधन पर वैश्विक शोक- पीएम मोदी समेत विश्व नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, कहा – “शांति का मसीहा खो गया”

Global Mourning : रोम में सुबह 7:35 बजे पोप फ्रांसिस का निधन हो गया। उन्होंने अपना पूरा जीवन चर्च और लॉर्ड की सेवा में समर्पित किया। पोप ने हमेशा साहस, प्रेम और वंचितों के पक्ष में खड़े रहने की प्रेरणा दी। वे लॉर्ड जीसस के सच्चे अनुयायी और शांति, करुणा के प्रतीक माने जाते थे।

Global Mourning : पोप फ्रांसिस का 21 अप्रैल सोमवार सुबह 7:35 बजे (स्थानीय समय) निधन हो गया। कार्डिनल केविन फेरेल ने उनके निधन की घोषणा की। 88 वर्षीय पोप वेटिकन के कासा सांता मार्टा में अंतिम समय तक डबल निमोनिया, ब्रोंकाइटिस और गुर्दे की समस्याओं से जूझ रहे थे। 14 फरवरी 2025 को उन्हें रोम के जेमेली अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मार्च में डिस्चार्ज होने के बाद भी उनकी हालत नाजुक बनी रही। निधन से एक दिन पहले, 20 अप्रैल को उन्होंने सेंट पीटर स्क्वायर में ईस्टर संडे पर लोगों को आशीर्वाद दिया और अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से मुलाकात की थी।

इसे भी पढ़े -J.D. Vance : टैरिफ, सुरक्षा और व्यापारिक संबंधों पर चर्चा, जानें क्यों अहम है अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का भारत दौरा

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने पोप फ्रांसिस के निधन पर जताया दुख

पोप फ्रांसिस के निधन पर दुनिया भर के नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा, “ब्यूनस आयर्स से लेकर रोम तक, पोप फ्रांसिस का उद्देश्य था कि चर्च गरीबों के लिए खुशी और उम्मीद लेकर आए। वे लोगों को एक-दूसरे और प्रकृति के साथ एकजुट करना चाहते थे। उनकी यह आशा हमेशा जीवित रहेगी। मेरी पत्नी और मैं सभी कैथोलिकों और शोकाकुल दुनिया के प्रति अपनी संवेदनाएँ भेजते हैं।”

अमेरिका के उप-राष्ट्रपति जेडी वेंस ने पोप फ्रांसिस के निधन पर जताया दुख

अमेरिका के उप-राष्ट्रपति जेडी वेंस ने पोप फ्रांसिस के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “मुझे अभी पोप फ्रांसिस के निधन के बारे में पता चला। मेरी संवेदनाएं उन लाखों ईसाइयों के साथ हैं, जो उनसे प्यार करते थे। कल उन्हें देखकर खुशी हुई, हालांकि वे बहुत बीमार थे। मैं उन्हें हमेशा कोविड के शुरुआती दिनों में दिए गए उनके प्रवचन के लिए याद रखूंगा, जो वास्तव में बहुत खूबसूरत था। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।”

पीएम नरेंद्र मोदी ने पोप फ्रांसिस के निधन पर व्यक्त किया शोक

पोप फ्रांसिस के निधन पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “पोप फ्रांसिस के निधन से मुझे दुख हुआ है। उनकी करुणा, विनम्रता और आध्यात्मिक साहस के प्रतीक के रूप में वे हमेशा याद रहेंगे। उन्होंने गरीबों और वंचितों की सेवा की और पीड़ितों को आशा दी। मैं उनकी मुलाकातों को याद करता हूँ और उनकी समावेशी विकास की प्रतिबद्धता से प्रेरित हुआ हूँ। भारत के लोग उन्हें हमेशा याद करेंगे। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।”

इटली पीएम जॉर्जिया मेलोनी ने पोप फ्रांसिस के निधन पर व्यक्त किया शोक

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने पोप फ्रांसिस के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा, “पोप फ्रांसिस जीसस के घर वापस चले गए हैं। यह समाचार हमें बहुत दुखी करता है, क्योंकि एक महान व्यक्ति और पादरी हमें छोड़कर चले गए। मुझे उनकी मित्रता, सलाह और शिक्षाओं का सौभाग्य मिला, जो कभी विफल नहीं हुई। उन्होंने हमें जीवन के उपहार की याद दिलाई और दुनिया को एक नई दिशा दिखाने का साहस दिया। उनकी शिक्षा और विरासत कभी नहीं खोई जाएगी। हम संत पापा का सम्मान करते हैं, अब वे प्रभु की शांति में हैं।”

नवीनतम वीडियो समाचार अपडेट प्राप्त करने के लिए संस्कार न्यूज़ को अभी सब्सक्राइब करें

CATEGORIES
TAGS
Share This
Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com