Weather Report : 24 घंटे के अंतराल में यूपी बिहार सहित कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

Weather Report : 24 घंटे के अंतराल में यूपी बिहार सहित कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

Weather Report : मौसम विभाग द्वारा देश के कई राज्यों में तेज बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया है।आई एम डी के अनुसार हिमांचल प्रदेश ,असम, उत्तराखंड, पश्चिम उत्तर प्रदेश, मेघालय, नागालैंड जैसे कई राज्यों में बारिश होने की आशंका है।

Weather Report : देश के बहुत से राज्यों में पिछले बहुत दिनों से बारिश की शुरुआत हो चुकी है। मौसम विभाग द्वारा अगले तीन दिनों के बीच हिमाचल प्रदेश के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट की घोषणा की है। इसके साथ जम्मू संभाग, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, दक्षिण पश्चिम राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार, ओडिशा, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, पूर्वोत्तर भारत के कुछ जगहों में भी बारिश होने की संभावना है। तमिलनाडु, गोवा में भी नार्मल बारिश हो सकती है। आज रात के समय आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र, लक्षद्वीप और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में तेज बारिश होने की आशंका जताई जा रही है।

बारिश होने की आशंका

India Meteorological Department (भारत मौसम विज्ञान विभाग) ने इस सप्ताह राजस्थान, पंजाब और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने की सम्भावना जताई है। साथ ही साथ पूर्वी राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर काफी बारिश होने की सम्भावना है। इसके साथ हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब और पूर्वी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

इसे भी पढ़े – Bangladesh News : जमात-ए-इस्लामी जो हिंदुओं पर साधती रही निशाना बांग्लादेश में हाल बेहाल

महाराष्ट्र में भारी बारिश

महाराष्ट्र के कई जिलों में आज बारिश के लिए अलर्ट किया गया है। मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जिनमें पालघर, परभणी, धुले, नंदुरबार, जलगांव, नासिक, अहमदनगर, कोल्हापुर, औरंगाबाद, जालना, बीड, हिंगोली, नांदेड़, अकोला, अमरावती, भंडारा, बुलढाणा आते हैं। चंद्रपुर, गढ़चिरौली, गोंदिया, नागपुर, वर्धा, ठाणे, वाशिम और यवतमाल में 30-40 किमी/घंटा की गति से हवा के साथ बारिश होने की आशंका जताई जा रही है।

दिल्ली में बारिश का पूर्वानुमान

मौसम विभाग ने दिल्ली में बुधवार को हल्की गरज़ के साथ बारिश होने का अनुमान लगाया है। दिल्ली में आने वाले दो दिनों के लिए हल्की से मध्यम बारिश का ‘येलो अलर्ट’ जारी कर दिया है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास होने की संभावना है। भारत की राजधानी में मंगलवार को उमस भरे दिन के बाद अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बिहार में मौसम का हाल

बिहार का मौसम पूरी तरह से बदला हुआ है. अगले 24 घंटे में पटना, सहरसा, मधेपुरा, नवादा, अररिया, मुंगेर, रोहतास, जहानाबाद, कैमूर सहित कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार माॅनसून की अक्षीय रेखा मध्य पाकिस्तान से होते हुए मध्य राजस्थान, मध्य यूपी से पूर्वी बिहार होते हुए पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी में जा रही है। इसके कारण बुधवार को पूरे प्रदेश में मानसून सक्रिय रहेगा।

लखनऊ में बारिश

लखनऊ में बारिश की वजह से रेलवे ट्रैक पर ओएचई लाइन टूट जाने से कई ट्रेनों के पहिए थम गए। विमान सेवा बाधित हुई। बिजली व्यवस्था चरमरा गई। कुल 45 लोगों की मौत हो गई है। कई घायल हैं। सबसे ज्यादा नुकसान लखनऊ समेत अवध क्षेत्र में हुआ है। यहां 18 लोगों की जान चली गई। वहीं, प्रयागराज, कौशाम्बी व प्रतापगढ़ में 14, मध्य यूपी व बुंदेलखंड में सात और पूर्वांचल में छह लोगों की मौत हुई है। लगातार हो रही बारिश को देखते हुए प्रदेश सरकार ने दो दिन के लिए सभी स्कूल कॉलेज बंद करने की घाेषणा की है।

नवीनतम वीडियो समाचार अपडेट प्राप्त करने के लिए संस्कार न्यूज़ को अभी सब्सक्राइब करें

CATEGORIES
TAGS
Share This