Mehul Choksi : मेहुल चोकसी की 2,565 करोड़ की संपत्तियों की होगी नीलामी, मुंबई कोर्ट ने दी हरी झंडी

Mehul Choksi : मेहुल चोकसी की 2,565 करोड़ की संपत्तियों की होगी नीलामी, मुंबई कोर्ट ने दी हरी झंडी

Mehul Choksi : मेंबर गोकुल अपार्टमेंट सोसायटी के प्रियांक पारिख ने बताया कि भगोड़े मेहुल चोकसी पर करीब ढाई से सवा तीन करोड़ रुपये का मेंटेनेंस और अन्य शुल्क बकाया है। यह आर्थिक बोझ अब सोसायटी के अन्य सदस्यों पर पड़ रहा है, जिससे वित्तीय समस्याएं बढ़ रही हैं। चोकसी की संपत्तियों की नीलामी की उम्मीद जताई जा रही है।

Mehul Choksi : भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी की संपत्तियों की नीलामी को लेकर बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। मुंबई की एक विशेष अदालत ने 2,565 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की उसकी संपत्तियों को बेचने की अनुमति दे दी है। कोर्ट के आदेश के अनुसार, इन संपत्तियों की बिक्री से जो भी राशि प्राप्त होगी, उसे धोखाधड़ी से प्रभावित बैंकों के नाम पर सावधि जमा (FD) में रखा जाएगा। इसका उद्देश्य पीड़ितों को उनकी राशि लौटाना है। इस फैसले से घोटाले के शिकार हुए बैंकों और निवेशकों को आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद जगी है।

इसे भी पढ़े -Elon Musk : एलन मस्क की ‘बच्चों की फौज’ बनाने की योजना पर नई रिपोर्ट आई सामने

भारत में जब्त की गई मेहुल चोकसी की संपत्तियां: 1,217 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 2018 में भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी और उसके समूह की कुल 41 संपत्तियों को ₹1,217.2 करोड़ की राशि के साथ जब्त किया था। इनमें मुंबई के 15 फ्लैट्स और 17 कार्यालय, कोलकाता का एक मॉल, अलीबाग का 4 एकड़ का फार्म हाउस, और महाराष्ट्र व तमिलनाडु में फैली 231 एकड़ भूमि शामिल है। इसके अलावा हैदराबाद के रंगा रेड्डी जिले में 170 एकड़ का एक पार्क, बोरीवली और सांताक्रूज़ में फ्लैट्स, और SEEPZ में दो फैक्ट्री व गोदाम भी जब्त किए गए हैं।

मेहुल चोकसी पर ED का शिकंजा, 70 करोड़ का डुप्लेक्स फ्लैट नीलामी की प्रक्रिया में

भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी की प्राइम लोकेशन वाली मालाबार हिल स्थित संपत्ति पर शिकंजा कसता जा रहा है। गोकुल अपार्टमेंट की 9वीं और 10वीं मंजिल पर स्थित उसका 7,000 स्क्वायर फीट का डुप्लेक्स फ्लैट, जिसकी कीमत करीब ₹70 करोड़ है, अब खंडहर बन चुका है। फ्लैट से पेड़-पौधे उग आए हैं, जिससे नीचे की मंजिलों और सोसायटी को नुकसान हो रहा है। ईडी ने इस संपत्ति को जब्त कर नीलामी की प्रक्रिया शुरू कर दी है। चोकसी पर 13,000 करोड़ की पीएनबी धोखाधड़ी का आरोप है।

नवीनतम वीडियो समाचार अपडेट प्राप्त करने के लिए संस्कार न्यूज़ को अभी सब्सक्राइब करें

CATEGORIES
TAGS
Share This
Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com