Blobfish : “दुनिया के सबसे बदसूरत जानवर ‘ब्लॉबफिश’ ने जीता ‘फिश ऑफ द ईयर’ का खिताब, अनोखे रूप ने किया हैरान”

Blobfish : “दुनिया के सबसे बदसूरत जानवर ‘ब्लॉबफिश’ ने जीता ‘फिश ऑफ द ईयर’ का खिताब, अनोखे रूप ने किया हैरान”

Blobfish : दुनिया के सबसे बदसूरत जानवर ‘ब्लॉबफिश’ ने ‘फिश ऑफ द ईयर’ का अनोखा खिताब जीता है। इसका सिर बल्बनुमा और त्वचा ढीली होती है, जो इसे खास बनाती है। यह गहरे समुद्र में रहता है और मुख्य रूप से ऑस्ट्रेलिया के दक्षिण-पूर्वी तट, तस्मानिया द्वीप और न्यूजीलैंड में पाया जाता है।

Blobfish : क्या आपने ब्लॉबफिश (Blobfish) का नाम सुना है? यह विचित्र रूप वाली मछली अपनी असामान्यता और अनाकर्षकता के लिए जानी जाती है, लेकिन हाल ही में इसे ‘फिश ऑफ द ईयर’ का खिताब दिया गया है। न्यूजीलैंड के माउंटेन टू सी कंजर्वेशन ट्रस्ट ने यह वार्षिक प्रतियोगिता आयोजित की, जिसमें ब्लॉबफिश ने 5,500 वोटों में से करीब 1,300 वोट पाकर खिताब जीता। यह जीव लगभग 12 इंच लंबा होता है और मिस्टर ब्लॉबी के नाम से मशहूर है। यह अग्ली एनिमल प्रिजर्वेशन सोसाइटी का आधिकारिक मस्कट भी है। इस पुरस्कार से यह साबित होता है कि हर जीव का इकोसिस्टम में अहम योगदान है।

इसे भी पढ़े : Earthquake : “म्यांमार में 7.7 तीव्रता का भूकंप, बैंकॉक तक महसूस हुए तेज झटके; दहशत में लोग

गहरे समुद्र की अनोखी मछली

ब्लॉबफिश का सिर बल्बनुमा और त्वचा ढीली होती है, जो इसे अन्य मछलियों से अलग बनाती है। यह गहरे समुद्र में ऑस्ट्रेलिया के दक्षिण-पूर्वी तट, तस्मानिया और न्यूजीलैंड में पाई जाती है। टू सी कंजर्वेशन ट्रस्ट के प्रवक्ता कोनराड कुर्टा के अनुसार, यह प्रजाति 130 साल तक जीवित रह सकती है और धीमी गति से बढ़ती है। मादा ब्लॉबफिश एक घोंसले में 100,000 अंडे देती है और उनका पूरी देखभाल करती है। यह मछली एक दशक पहले तब प्रसिद्ध हुई जब एक शोध पोत पर चालक दल के सदस्य ने इसकी तस्वीर खींची।

नवीनतम वीडियो समाचार अपडेट प्राप्त करने के लिए संस्कार न्यूज़ को अभी सब्सक्राइब करें

CATEGORIES
TAGS
Share This
Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com