Paris Olympic :ओलंपिक में यूपी के दो बच्चों ने दिखाया धमाल

Paris Olympic :ओलंपिक में यूपी के दो बच्चों ने दिखाया धमाल

Paris Olympic : उत्तर प्रदेश के राजकुमार और ललित ने ओलंपिक में हॉकी ब्रॉन्ज जीतकर देश का नाम रोशन किया। ललित उपाध्याय और राजकुमार पाल दोनों ही खिलाड़ी गाजीपुर और वाराणसी जिले के निवासी हैं।

Paris Olympic : पेरिस ओलिंपिक 2024 में भारतीय हॉकी टीम ने कांस्य पदक मैच में स्पेन को 2-1 से हराकर जीत अपने नाम कर ली। साथ ही साथ भारतीय हॉकी टीम ने 52 वर्ष बाद लगातार दूसरे ओलिंपिक में कांस्य पदक पर कब्जा करने के बाद 36 वर्ष के गोलकीपर पीआर श्रीजेश को ऐतिहासिक विदाई दिया। भारत की ओर से दो खिलाड़ियों ने अपने देश का नाम रोशन किया। दोनों खिलाड़ी उत्तर प्रदेश के है। ललित उपाध्याय और राजकुमार पाल दोनों ही खिलाड़ी गाजीपुर और वाराणसी जिले के निवासी हैं। जिसने अपने शानदार प्रदर्शन से लोगो के दिलो में जगह बना ली।

इसे भी पढ़े – Hidden Love Story : पूर्व क्रिकेटर रवि शास्त्री ने सुनाया अपने दिल का हाल

राजकुमार पाल गाजीपुर के करमपुर गांव के हैं। राजकुमार पाल ने ओलंपिक में भारत की ओर से अपना प्रदर्शन किया और जीत हासिल की। वहीं, ललित उपाध्याय वाराणसी के निवासी हैं। इससे पहले ललित ने टोक्यो ओलंपिक में भी कांस्य पदक अपने नाम किया। ललित के पास ओलंपिक के दो-दो पदक हो गए हैं।

मेघबरन स्टेडियम में किया अभ्यास

इस स्टेडियम की स्थापना तेज बहादुर सिंह उर्फ तेजू सिंह ने वर्ष 1986 में की थी। मेघबरन स्टेडियम का नाम बहुत प्रसिद्ध है। यहाँ से जितने भी खिलाड़ी निकले है उन्होंने देश-विदेश में में नाम-कमाया है। इन्हीं खिलाड़ियों में से राजकुमार पाल और ललित का नाम आता है। मिली जानकारी के अनुरूप , राजकुमार पाल ने वर्ष 2010 में मेघबरन स्टेडियम में हॉकी खेलने की शुरुआत हुई थी। राजकुमार के साथ-साथ ललित उपाध्याय ने भी मेघबरन स्टेडियम में हॉकी का अभ्यास कर ओलंपिक में अपनी जगह बनाई। इन दोनों खिलाड़ियों की उपलब्धि से स्टेडियम के दूसरे बच्चों के लिए प्रेरणादायक कहानी बनी।

नवीनतम वीडियो समाचार अपडेट प्राप्त करने के लिए संस्कार न्यूज़ को अभी सब्सक्राइब करें

CATEGORIES
TAGS
Share This