Asian Champions Trophy : भारतीय हॉकी टीम ने साउथ कोरिया को दी 3-1 से शिकस्त

Asian Champions Trophy : भारतीय हॉकी टीम ने साउथ कोरिया को दी 3-1 से शिकस्त

Asian Champions Trophy: भारतीय हॉकी टीम ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में ज़बरदस्त प्रदर्शन के चलते लगातार चौथी बार जीत अपने नाम की है। भारत ने अपने चौथे मुकाबलें में साउथ कोरिया को 3-1 से मात दी। भारत ने पहले ही सेमीफाइनल में जीत हासिल कर ली है।

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 में भारतीय हॉकी टीम की तरफ से बेहतरीन जारी है। भारत ने साउथ कोरिया को 3-1 से हराकर टूर्नामेंट में लगातार चौथी बार विजय हासिल किया है। भारत के लिए अरिजीत सिंह हुंडल ने 1 और कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 2 गोल दागे। हरमनप्रीत के दोनों गोल पेनल्टी कॉर्नर से आए। वहीं, अरिजीत ने फील्ड गोल दागा। इससे पहले टीम इंडिया ने अपने पहले मैच में मेजबान चीन को 3-0 और अपने दूसरे मैच में जापान को 5-1 से हराया था। वहीं, तीसरे मैच में मलेशिया को 8-1 से हराया। अब भारतीय हॉकी टीम अपने आखिरी राउंड रॉबिन मुकाबलें में 14 सितंबर को पाकिस्तान से मुकाबला बनेगा। आपको बता दें कि, भारत टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली है।

इसे भी पढ़े – Death Mystery : मलाइका अरोड़ा के पिता की हुई संदिग्ध हालत में मौत का कारण

कप्तान हरमनप्रीत ने दागे 2 गोल

भारत ने 8वें मिनट में अरिजीत सिंह हुंडल के गोल से अपना खाता खोला और फिर अगले ही मिनट हरमनप्रीत सिंह के पेनल्टी कॉर्नर ने गोल की बढ़त को दोगुना किया। इसके बाद 30वें मिनट में कोरिया की ओर से पलटवार हुआ और यांग ने गोल दाग दिया। पहले हॉफ तक भारत 2-1 से आगे था। दूसरे हॉफ में हरमनप्रीत ने एक और गोल दागा और 3-1 हो गया। मैच खत्म होने तक यही अंतर बरकरार रहा और भारत ने बाजी मारते हुए लगातार चौथी बार विजय हासिल किया।

मलेशिया ने भी जीत अपने नाम किया

मलेशिया ने गुरुवार को जापान के विरुद्ध 5-4 से जीत हासिल किया। सैयद चोलन (12’, 40’), नोर्स्याफिक सुमंत्रि (21’), सियारमन मैट (47’) और कमाल अबू अजराई (48’) के गोलों की सहायता से मलेशिया ने पारी अपने नाम करते हुए पाइंट्स टेबल में चौथा स्थान हासिल किया। बुधवार को अपने पिछले मैच में भारत से 1-8 से हारने के बाद टेबल में सबसे निचले स्थान पर मौजूद मलेशिया को सेमीफाइनल में जगह बनाने की दौड़ में बने रहने के लिए हर हाल में जीतना था।

नवीनतम वीडियो समाचार अपडेट प्राप्त करने के लिए संस्कार न्यूज़ को अभी सब्सक्राइब करें

CATEGORIES
TAGS
Share This