Cleaning of Yamuna: यमुना सफाई के लिए रेखा गुप्ता ने तैयार किया 500 करोड़ का मास्टर प्लान

Cleaning of Yamuna: यमुना सफाई के लिए रेखा गुप्ता ने तैयार किया 500 करोड़ का मास्टर प्लान

Cleaning of Yamuna: दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने 2025 का बजट पेश करते हुए कहा कि यमुना की सफाई उनकी सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली सरकारों ने केवल झूठे वादे किए, लेकिन उनकी सरकार पूरी तरह से यमुना की सफाई के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए 500 करोड़ रुपये का विशेष प्लान तैयार किया गया है।

Cleaning of Yamuna: दिल्ली सरकार के बजट में सीएम रेखा गुप्ता ने यमुना की सफाई को लेकर बड़ा ऐलान किया है। बजट पेश करते हुए उन्होंने कहा कि यमुना को साफ करना सरकार की पहली प्राथमिकता है। पिछली सरकारों ने झूठे वादे किए और यमुना को नाले में तब्दील कर दिया। रेखा गुप्ता ने कहा कि उनकी सरकार यमुना की सफाई के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है, क्योंकि यमुना सिर्फ नदी नहीं, बल्कि एक धरोहर है और सबके लिए जीवन रेखा है। इस सफाई योजना के तहत 500 करोड़ रुपये की लागत से 40 डिसेंट्रलाइज्ड सीवेज प्लांट स्थापित किए जाएंगे।

इसे भी पढ़े -Delhi Budget: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ₹1 लाख करोड़ का बजट, दिल्लीवासियों को क्या मिला? जानें यहां

यमुना की सफाई के लिए दिल्ली सरकार ने 500 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा – पिछली सरकारों ने सीवर ट्रीटमेंट प्लान पर कभी ध्यान नहीं दिया, यमुना की सफाई असंभव थी। 500 करोड़ में से 250 करोड़ रुपये सीवर ट्रीटमेंट और 250 करोड़ रुपये वाटर ट्रीटमेंट प्लान पर खर्च होंगे, जो यमुना को साफ करने के लिए अहम कदम होगा।

पाइपलाइन में बदली जाएगी मुनक नहर, 40 नए सीवेज प्लांट का ऐलान

सीएम रेखा गुप्ता ने यमुना की सफाई के लिए बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि यमुना में गिरने वाले नालों को टैप कर सीवेज को ट्रीट किया जाएगा और इसके लिए 40 नए सीवेज प्लांट बनाए जाएंगे। मौजूदा प्लांट्स को सुधारने के लिए 40 करोड़ की आधुनिक मशीनें खरीदी जाएंगी। सरकार ने नजफगढ़ ड्रेन के लिए 200 करोड़ रुपये और मुनक नहर को पाइपलाइन में बदलने के लिए 200 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं।

दिल्ली के बजट में यमुना पर खास फोकस, बड़ा फंड आवंटित

दिल्ली के बजट में यमुना की सफाई को प्रमुख स्थान मिला है, जो विधानसभा चुनाव में बड़ा मुद्दा था। बीजेपी के चुनावी वादों में यमुना की सफाई शामिल थी, और चुनाव के दौरान इस पर सियासत भी तेज थी। आम आदमी पार्टी ने हरियाणा से आने वाले पानी में कथित तौर पर जहर मिलाने का आरोप लगाया था। दिल्ली बीजेपी सरकार ने अपने पहले बजट में यमुना की सफाई के लिए विशेष फंड आवंटित किया है।

नवीनतम वीडियो समाचार अपडेट प्राप्त करने के लिए संस्कार न्यूज़ को अभी सब्सक्राइब करें

CATEGORIES
TAGS
Share This
Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com