शहर की ज़िम्मेदारी संभालने वाला विभाग नगर निगम खुद खस्ता हाल

शहर की ज़िम्मेदारी संभालने वाला विभाग नगर निगम खुद खस्ता हाल

लखनऊ नगर निगम के जोन 3 कार्यालय की छत का प्लास्टर टूट कर गिर रहा है जिसकी वजह से Nagar Nigam कर्मचारी हेलमेट पहनकर कर अपना काम कर रहे है

लखनऊ। नगर की साफ-सफाई से लेकर बाक़ी का रखरखाव की ज़िम्मेदारी संभालने वाला विभाग यानी नगर निगम (Nagar Nigam) आजकल खुद खस्ता हालात से गुजर रहा है। इसका जीता जागता एक सबूत आज नगर निगम के जोन 3 कार्यालय में उस समय देखने को मिला जहां कर्मचारी बैठकर नगर वासियों की समस्याओं का समाधान करते हैं उसी कमरे की छत का प्लास्टर बारिश की नमी के चलते कई जगह से टूट कर गिरने लगा।

ऐसा होते ही वहां मौजूद कर्मचारियों में अफरा तफरी मच गई। आखिरकार कर्मचारियों ने फिलहाल किसी दुर्घटना से बचने के लिए इसका इलाज भी ढूंढ निकाला, नगर निगम (Nagar Nigam) कर्मचारियों ने हेलमेट पहनकर अपनी जिम्मेदारी को निष्पादित करना जारी रखा।

नगर निगम Nagar Nigam
शहर की जिम्मेदारी संभाल रहे नगर निगम विभाग का खुद है बुरा हाल

आपको बताते चलें की नगर निगम (Nagar Nigam) के मुख्य भवन से लेकर कई ज़ोन के भवनों की हालत लगभग कुछ ऐसी ही खस्ताहाल है। इन समस्याओं को नगर निगम कर्मचारी संघ अध्यक्ष आनंद वर्मा द्वारा पूर्व में भी उच्चाधिकारियों को लिखित तौर पर अवगत कराया गया था। जबकि अध्यक्ष के द्वारा सभी ज़ोन के भवनों की खस्ता हालत से लेकर वहां मौजूद कर्मचारियों द्वारा किए जा रहे अपने कार्य को संपादित करने हेतु स्टेशनरी से लेकर पीने के पानी व प्रचंड गर्मी के चलते कूलर आदि की व्यवस्था सभी समस्याओं की ओर भी ध्यान आकर्षित कराया जा चुका है। जिसके समाधान को लेकर समय-समय पर उच्च अधिकारियों द्वारा आश्वासन भी खूब मिलता रहा है।

ये भी पढ़े : 2024 में BJP की सरकार बनी तो बदल दिया जाएगा देश का संविधान

अगर इस पर गंभीरतापूर्वक ध्यान दिया गया होता तो आज छतों से जो प्लास्टर टूट कर गिर रहा है जिससे हर कोई अपनी जान जोख़िम में डाल कर वहां काम करने को मजबूर है तो ऐसा न होता।

वहीं दूसरी तरफ देखा जाए तो अधिकारियों के कमरे इन्हीं सब समस्याओं से दूर सभी सुविधाओं से सुसज्जित देखने को मिल जायेंगे। जिस तरह आज छत का प्लास्टर टूट कर गिरा है इसी तरह इन समस्याओं को ज़िम्मेदार अधिकारियों द्वारा अगर नज़र अंदाज़ किया जाता रहा तो ईश्वर न करे भविष्य में कोई बड़ी घटना भी घट सकती है।

नवीनतम वीडियो समाचार अपडेट प्राप्त करने के लिए संस्कार न्यूज़ को अभी सब्सक्राइब करें

CATEGORIES
TAGS
Share This