अखिलेश यादव ने किया ट्वीट, विधानसभा में टमाटर खाकर आना मना है

अखिलेश यादव ने किया ट्वीट, विधानसभा में टमाटर खाकर आना मना है

विधानसभा की नवीनतम नियमावली पर समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने ट्वीट कर कहा कि, विधानसभा में टमाटर खाकर आना मना है

विधानसभा की नवीनतम नियमावली पर समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने टिप्पणी की है। बुधवार को अखिलेश ने ट्वीट किया कि लगता है यूपी विधानसभा में प्रतिबंध के लिए अब और कुछ नियम आयेंगे, जैसे कि टमाटर खाकर आना मना, सांड पर बात करना मना, स्मार्ट सिटी पर प्रश्न उठाना मना, बेरोजगारी और महंगाई शब्दों का प्रयोग करना मना, जातीय जनगणना और पीडीए पर सांकेतिक भाषा में भी बात करना मना।

समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने पीडीए (इंडिया) के ग्यारह संकल्पों को पूरा करने की शपथ ली

समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के सभी विधायकों और पदाधिकारियों ने बुधवार को सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के नेतृत्व में अगस्त क्रांति के महानायकों के अधूरे सपनों को पूरा करने और पीडीए (इंडिया) के ग्यारह संकल्पों को पूरा करने की शपथ ली। इसका मुख्य उद्देश्य समाजवाद लाना, भाजपा को बाहर निकालना और विश्व भर में भारत के लोकतंत्र का सम्मान बढ़ाना था। इस अवसर पर अखिलेश ने कहा कि महात्मा गांधी और उनके सहयोगियों और समाजवादियों के सपने पूरे नहीं हुए हैं। हम देश को सुख-समृद्धि की ओर ले जाने के लिए ग्यारह सूत्रीय लक्ष्यों पर काम करते रहेंगे।

सत्ता में बैठे लोग संविधान कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं – अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि आज सत्ता में बैठे लोग बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर का संविधान कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने आजादी की लड़ाई में शामिल होने के बजाय बहिष्कार का काम किया था। भाजपा सरकार में रोजगार के क्षेत्र में और लोकतांत्रिक देशों में आम सुविधाओं के सूचकांक में हमारी स्थिति दयनीय है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को 10 खरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लिए अपने तंत्र पर भरोसा नहीं कर रहे हैं, बल्कि एक अमेरिकी कंपनी को 300 करोड़ रुपये देने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री सदन में भी पूछे गए सवालों का सही उत्तर देने के बजाय अलग-अलग बहस करने लगते हैं।

कवि और वरिष्ठ समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) नेता उदय प्रताप सिंह ने कार्यक्रम में 11 सूत्रीय संकल्प पत्र पढ़ा, जिसे सभी ने दोहराया। यह प्रतिज्ञा थी कि खुशहाल यूपी खुशहाल इंडिया बनाकर रहेंगे। समाज में धार्मिक सद्भाव, सहिष्णुता और सह-अस्तित्व को बढ़ाएंगे। संविधान बचाएंगे, सामाजिक न्याय, सस्ती और समान शिक्षा की व्यवस्था करेंगे।

ये भी पढ़े : राहुल गांधी पर संसद में फ्लाइंग किस देने का लगा आरोप

जातीय आधार पर जनगणना करेंगे। ग़रीबी को दूर करने, रोजगार पैदा करने और अमीरी-गरीबी का फासला कम करने के लिए जीवन भर संघर्ष करेंगे। ध्वनि प्रदूषण को कम करेंगे और पर्यावरण को बचाएंगे। किसानों और श्रमिकों को अर्थव्यवस्था का केंद्र बनाया जाएगा। महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान और अधिकार दिलाएंगे। धरती बचाने के हिमालय, वृक्ष और नदियां बचाएंगे।

संघ परिवार पर निशाना साधते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भारत छोड़ो आंदोलन में जिन्होंने भारत छोड़ो का नारा नहीं लगाया था,, वो उसी की भरपाई में आज यह नारे लगा रहे हैं। भाजपा के राज में जो लोग पहले से भगाए गए हैं, वो पहले से जाकर किसी और के आने के लिए तंबू तैयार करने वाले लोग हैं। यह है भाजपा का अपने लोगों को ”भारत छुड़वाया आंदोलन।”

नवीनतम वीडियो समाचार अपडेट प्राप्त करने के लिए संस्कार न्यूज़ को अभी सब्सक्राइब करें

CATEGORIES
TAGS
Share This