Hindi Diwas 2024: आखिर क्यों मनाते है हिंदी दिवस, जानिए इसका इतिहास

Hindi Diwas 2024: आखिर क्यों मनाते है हिंदी दिवस, जानिए इसका इतिहास

Hindi Diwas 2024: प्रतिवर्ष 14 सितंबर को राष्ट्रीय हिंदी दिवस (National Hindi Day) के रूप में मनाते है। इस दिन को हिंदी भाषी लोग बड़े ही धूम धाम से मनाते हैं। आपको बता दें की वर्तमान समय में अंग्रेजी एवं मंदारिन भाषा के बाद हिंदी सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है।

Hindi Diwas 2024: हर वर्ष 14 सितंबर को भारत में हिंदी दिवस के रूप में मनाते है। यह हिंदी भाषा का प्रचार-प्रसार करने के लिए एक महत्वपूर्ण दिन कह सकते है। हिंदी देश की सांस्कृतिक एकता को प्रदर्शित करती है। यह दिन हमें हमारी सांस्कृतिक धरोहर को याद दिलाता है। और हमारी नई जनरेशन को अपनी मातृभाषा के प्रतिगर्व महसूस कराता है। इस दिन विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है, जिससे हिंदी का महत्व और अधिक बढ़ जाता है। आइए जानते हैं इसके इतिहास के बारे में।

इसे भी पढ़े – Political News :आम आदमी पार्टी ने बताया ‘बीजेपी’ और ‘सीबीआई’ को तोता मैना की जोड़ी

हिंदी दिवस कब से मनाते है

हिंदी भाषा (देवनागरी लिपि) को भारत की संविधान सभा ने 14 सितंबर 1949 को देश की आधिकारिक भाषा के रूप में अपनाया था और इसे मंजूरी मिली।14 सितंबर को हिंदी दिवस के रूप में मनाते है। इसी दिन 1949 में संविधान सभा ने हिंदी को भारत की राजभाषा के रूप में मान्यता दी थी। यह दिन भारत के लिए बहुत महत्वपूर्ण दिन है। यह हिंदी भाषा के महत्त्व को प्रदर्शित करता है। हिंदी दिवस ना सिर्फ हिंदी भाषा की सम्मान का प्रतीक है, बल्कि यह देश की सांस्कृतिक एकता का भी प्रतीक है।

नवीनतम वीडियो समाचार अपडेट प्राप्त करने के लिए संस्कार न्यूज़ को अभी सब्सक्राइब करें

CATEGORIES
TAGS
Share This