BJP के नए जिलाध्यक्षों की सूची तैयार, 70 से अधिक नामों की जल्द हो सकती है घोषणा

BJP के नए जिलाध्यक्षों की सूची तैयार, 70 से अधिक नामों की जल्द हो सकती है घोषणा

BJP

BJP के जिलाध्यक्षों की प्रतीक्षित सूची अब अंतिम रूप ले चुकी है। इसे जारी करने से पहले सोमवार शाम मुख्यमंत्री आवास पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में प्रदेश चुनाव समिति द्वारा तैयार की गई सूची पर गहन चर्चा हुई। इसके बाद, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह सूची को लेकर दिल्ली रवाना हो गए।

मंगलवार को दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं उत्तर प्रदेश के केंद्रीय चुनाव प्रेक्षक विनोद तावड़े के साथ एक अहम बैठक हुई। इसके अलावा, राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष से भी चर्चा की गई, और जल्द ही सूची को सार्वजनिक किया जाएगा। भाजपा ने प्रदेश को संगठनात्मक रूप से 98 जिलों में विभाजित किया है, और इस सूची में 70 से अधिक नाम शामिल किए जा सकते हैं। हालांकि, कुछ जिलों में विभिन्न कारणों से चुनाव प्रक्रिया अब तक पूरी नहीं हो पाई है।

इसे भी पढ़े – Modi..पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात कब और कहां होगी ? जानें तारीख, समय और स्थान

इन दिनों भाजपा में संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया जारी है। कई राज्यों में प्रदेश संगठन का गठन पूरा हो चुका है, लेकिन उत्तर प्रदेश में जिलाध्यक्षों का चयन अभी भी अधूरा है। तय कार्यक्रम के अनुसार, यह प्रक्रिया 15 से 20 जनवरी के बीच पूरी होनी थी, लेकिन दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव को अस्थायी रूप से टाल दिया था।

सोमवार शाम मुख्यमंत्री आवास पर हुई बैठक में प्रदेश चुनाव अधिकारी डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय और प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने जिलाध्यक्षों की सूची को लेकर विस्तार से चर्चा की। हालांकि, इससे पहले ही प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी दिल्ली रवाना हो चुके थे। बाद में प्रदेश चुनाव अधिकारी और संगठन महामंत्री भी दिल्ली पहुंचे, जहां मंगलवार को सुनील तावड़े के साथ बैठक हुई। वहीं, बुधवार को राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष के साथ भी इस सूची पर चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है। अंतिम स्वीकृति मिलते ही सूची को जारी कर दिया जाएगा।

माना जा रहा है कि अगले दो दिनों के भीतर सूची किसी भी समय सार्वजनिक हो सकती है। भाजपा ने संगठनात्मक आधार पर प्रदेश को 98 जिलों में विभाजित किया है, लेकिन कुछ जिलों में चुनाव प्रक्रिया अब तक पूरी नहीं हो पाई है। इस बार की सूची में 70 से अधिक नाम शामिल हो सकते हैं। पार्टी के नियमों के अनुसार, दो बार जिलाध्यक्ष रह चुके नेताओं को तीसरी बार यह जिम्मेदारी नहीं दी जाएगी। इस सूची में करीब आधा दर्जन महिलाओं को भी स्थान दिए जाने की संभावना है। इसके अलावा, 2023 में पहली बार जिलाध्यक्ष बनने वाले कई नेताओं को दोबारा मौका मिल सकता है।

नवीनतम वीडियो समाचार अपडेट प्राप्त करने के लिए संस्कार न्यूज़ को अभी सब्सक्राइब करें

CATEGORIES
TAGS
Share This
Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com