मैंने राहुल गांधी को फ्लाइंग किस करते नही देखा – हेमा मालिनी

मैंने राहुल गांधी को फ्लाइंग किस करते नही देखा – हेमा मालिनी

शिकायतकर्ता महिला सांसदों में से एक भाजपा सांसद हेमा मालिनी (BJP MP Hema Malini) ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उन्होंने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को संसद में फ्लाइंग किस (flying kiss) करते नहीं देखा

बुधवार को, केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने सदन में कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर ‘फ्लाइंग किस (flying kiss)’ करने का आरोप लगाया। उन्होंने राहुल गांधी पर आरोप लगाया था कि वह महिला सांसदों को ‘फ्लाइंग किस’ देकर अभद्र व्यवहार किया है। स्मृति ईरानी ने कहा था कि सदन में ऐसा व्यवहार पहले कभी नहीं हुआ था। भाजपा की महिला सांसदों ने पूरे घटनाक्रम के बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात की और राहुल गांधी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की थी।

ये भी पढ़े : राहुल गांधी पर संसद में फ्लाइंग किस देने का लगा आरोप

अब इन शिकायतकर्ता महिला सांसदों में से एक भाजपा सांसद हेमा मालिनी (BJP MP Hema Malini) का एक बयान वायरल हो रहा है। बुधवार को इंडिया टुडे से बातचीत करते हुए मथुरा से भाजपा सांसद हेमा मालिनी (BJP MP Hema Malini) ने कहा कि उन्होंने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को संसद में फ्लाइंग किस (flying kiss) करते नहीं देखा। हेमा मालिनी ने राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत करने के कुछ ही मिनट बाद यह बयान दिया है। हेमा मालिनी ने भी राहुल गांधी के खिलाफ शिकायतपत्र पर हस्ताक्षर किया हैं, जो दिलचस्प है। हेमा मालिनी द्वारा दिया यह बयान काफी वायरल हो रहा है।

नवीनतम वीडियो समाचार अपडेट प्राप्त करने के लिए संस्कार न्यूज़ को अभी सब्सक्राइब करें

यह पूछने पर कि क्या उन्होंने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को फ्लाइंग किस (flying kiss) करते हुए देखा था ? भाजपा सांसद हेमा मालिनी (BJP MP Hema Malini) ने इसके जवाब में कहा, “मैंने वह नहीं देखा, लेकिन कुछ शब्द थे जो बहुत सही नहीं थे।” इसके तुरंत बाद, केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद शोभा करंदलाजे और पार्टी की अन्य महिला सदस्यों ने राहुल गांधी के खिलाफ केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के कथित ‘अशोभनीय’ व्यवहार और उनके कथित ‘अनुचित’ शब्दों को लेकर तुरंत बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से शिकायत की।

21 महिला भाजपा सदस्यों के साथ शोभा करंदलाजे ने स्पीकर के कक्ष में एक पत्र सौंपा, जिसमें राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई थी। भाजपा सांसद हेमा मालिनी (BJP MP Hema Malini) भी स्पीकर से मिलने गए प्रतिनिधिमंडल में शामिल थीं। बुधवार को संसद में अपने पहले भाषण के बाद निकलते वक्त, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बीजेपी सांसदों को फ्लाइंग किस किया था। आपको बता दे की कथित तौर पर किया गया यह फ्लाइंग किस कैमरे में कैद नहीं हुआ है।

ये भी पढ़े : अखिलेश यादव ने किया ट्वीट, विधानसभा में टमाटर खाकर आना मना है

CATEGORIES
TAGS
Share This