Khun-Khun Ji Girls PG College की छात्राओं ने ISRO को भेजा बधाई संदेश पोस्ट कार्ड

Khun-Khun Ji Girls PG College की छात्राओं ने ISRO को भेजा बधाई संदेश पोस्ट कार्ड

चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के अवसर पर Khun-Khun Ji Girls PG College की 100 छात्राओं ने ISRO को भेजा बधाई संदेश पोस्ट कार्ड

लखनऊ। 23 अगस्त की शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चांद के दक्षिण ध्रुव पर चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के साथ, भारत ने विश्व में एक महत्वपूर्ण मील का पथ प्रशस्त किया है। इस गर्वशाली मौके पर, शुक्रवार को, खुन-खुन जी गर्ल्स पीजी कॉलेज (Khun-Khun Ji Girls PG College) ने, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिकों को, चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान 3 की सफलता के अवसर पर, कॉलेज परिवार की ओर से बधाई संदेश पोस्ट कार्ड के माध्यम से भेजे गए।

Khun-Khun Ji Girls PG College की 100 छात्रों ने भेजा पोस्ट कार्ड

इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए Khun-Khun Ji Girls PG College की 100 छात्रों ने अपने संदेशों में इसरो के सभी वैज्ञानिकों के प्रति अपनी कृतज्ञता और आभार प्रकट किया है, हम सभी भारतीय इस सफलता से गर्वित महसूस कर रहे हैं। इसके साथ ही, आगामी मिशनों के लिए इसरो की ओर से जारी प्रयासों के लिए छात्रों ने अपनी शुभकामनाएँ भी प्रकट की हैं।

Khun-Khun Ji Girls PG College के छात्रों ने अपनी ख़ुशी बड़ी दिलचस्प तरीके से कुछ यू व्यक्त किया कि फरिश्ते सिर्फ आसमान में नहीं रहते हैं, जमीनी हिंद पर उन्हें वैज्ञानिक कहते हैं। यह चंद्रयान हमारा शौर्य है, गौरव है, यकीन है। चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग हमारे लिए गर्व की बात है और यह हमारे भविष्य की उम्मीद को प्रकट करता है। अंतरिक्ष में की गई इस महत्वपूर्ण प्रयास से, हमने चंद्रमा की नई पहचान की है, जिसमें वह तिरंगे के रंगों में रंगा हुआ है। मेरे प्यारे भारत के वैज्ञानिकों, आपका यह महत्वपूर्ण काम हम सभी के लिए गर्व की बात है, आपके संघर्ष से ही हमारा देश मुखर होता है और हम सबका सिर अभिमान से ऊंचा होता है।

ये भी पढ़े : Madarsa के छात्रों में छुपी प्रतिभा को हमें पहचानना होगा : प्रो. अयाज़ अहमद इस्लाही

खुन-खुन जी गर्ल्स पीजी कॉलेज की प्रबंधक उत्कर्ष अग्रवाल, प्राचार्या डॉ. अंशु केडिया व समस्त शिक्षिकाओं एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने भी अपने शब्दों में इसरो के प्रति अपनी शुभकामनाएँ और बधाई व्यक्त की हैं।

नवीनतम वीडियो समाचार अपडेट प्राप्त करने के लिए संस्कार न्यूज़ को अभी सब्सक्राइब करें

CATEGORIES
TAGS
Share This