अपनी माँगों को लेकर नगर निगम कर्मचारियों ने अपर नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

अपनी माँगों को लेकर नगर निगम कर्मचारियों ने अपर नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

व्यक्तिगत व सामूहिक मांगो / समस्याओं के निराकरण के सम्बन्ध में सैकड़ों (Nagar Nigam) नगर निगम कर्मचारियों ने अपर नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

लखनऊ। (Nagar Nigam) नगर निगम कर्मचारी संघ लखनऊ द्वारा दिनांक 9 अगस्त को ’’कर्मचारी चौपाल सभा’’ में कर्मचारियों द्वारा व्यक्तिगत, सामूहिक मांगो / समस्याओं के निराकरण के सम्बन्ध में प्राप्त आवेदन पत्रों के क्रम में 4 सितंबर को संघ की कार्यकारिणी बैठक में लिये गये निर्णय अनुसार नगर आयुक्त, नगर निगम (Nagar Nigam) लखनऊ को दिये जाने वाले मांग पत्र को संघ अध्यक्ष आनन्द वर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों (Nagar Nigam) कर्मचारियों द्वारा अपर नगर आयुक्त अवनीन्द्र कुमार को मांगों पर सकारात्मक निर्णय हेतु ज्ञापन सौंपा गया। अपर नगर आयुक्त द्वारा संघ के पदाधिकारियों को आश्वासन दिया गया कि प्राप्त ज्ञापन पर नगर आयुक्त महोदय से वार्ता करते हुए कर्मचारियों की समस्याओं, माँगों पर सकारात्मक निर्णय लिया जायेगा।

इस बारे में संघ महामंत्री रामअचल द्वारा बताया गया कि माननीया महापौर को कर्मचारियों की समस्याओं / मांगो के निराकरण के सम्बन्ध में ज्ञापन दिया जायेगा।

ये भी देखें – सनातन धर्म विवाद पर CM योगी आदित्यनाथ ने क्या कहा सुनिए ….

इस मौके पर राम चन्दर यादव संरक्षक, आनन्द वर्मा अध्यक्ष, राम अचल महामंत्री, राजेश भारती, अध्यक्ष आर0आर0 एवं सेन्ट्रल वर्कशॉप मजदूर संघ, कवि शंकर मिश्रा, अध्यक्ष नगर महापालिका कर्मचारी यूनियन, ओम प्रकाश उप्रेती ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मोहम्मद शोएब,शमील एख़लाक उपाध्यक्ष, मिर्जा इरशाद बेग, विजयलक्ष्मी, रेखा यादव मंत्री, ज़ाकिर अली सहायक मंत्री, हेमन्त कुमार कोषाध्यक्ष, अर्जुन यादव संगठन मंत्री, निखिलेश खरे संगठन मंत्री द्वितीय, शत्रोहन लाल कार्यालय प्रभारी, अब्दुल तनवीर सलाहकार,शैलेन्द्र कुमार उप कोषाध्यक्ष, अर्क गौतम प्रचार मंत्री, अनुज गुप्ता संयुक्त मंत्री ,मनीष चन्द्र पाल संयुक्त मंत्री द्वितीय, यश विजय प्रकाश गुप्ता प्रवक्ता मोहम्मद शमशाद,सुखदेव यादव, पवन पाल ,सदस्य कार्यकारिणी सहित सैकड़ों कर्मचारी उपस्थित रहे।

नवीनतम वीडियो समाचार अपडेट प्राप्त करने के लिए संस्कार न्यूज़ को अभी सब्सक्राइब करें

CATEGORIES
TAGS
Share This