खाना बनाते समय Girls’ Hostel में सिलेंडर से हुआ ब्लास्ट

खाना बनाते समय Girls’ Hostel में सिलेंडर से हुआ ब्लास्ट

हजरतगंज नरही के एक गर्ल्स हॉस्टल Girls’ Hostel में खाना बनाते समय सिलेंडर में आग लग गई, उसके बाद सिलेंडर ब्लास्ट हो गया, खिड़की, दरवाजा और कांच उखड़े

सोमवार दोपहर को हजरतगंज नरही में एक गर्ल्स हॉस्टल (Girls’ Hostel) में छोटे सिलेंडर में खाना बनाते समय आग लग गई। सिलेंडर में आग देखकर एक छात्रा ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इसके बाद आसपास के लोग एकत्रित हो गए। स्थानीय लोगो की मदद से छात्राओं को बाहर निकाला गया इसी दौरान सिलेंडर में ब्लास्ट गया। सिलेंडर ब्लास्ट की आवाज़ इतनी तेज थी कि रसोई घर की खिड़की और दरवाजा उखड़ गया। आसपास के लोग अपने घरों से भाग निकले। दमकल की दो गाड़ियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया।

Girls’ Hostel की खिड़की, दरवाजा और कांच टूटे

गर्ल्स हॉस्टल
Girls' Hostel

नरही में रहने वाले वकार का चार मंजिला का एक घर है जिसमे वो एक गर्ल्स हॉस्टल (Girls’ Hostel) चलाते है। ग्राउंड फ्लोर पर उनकी किराना की दुकान है। दो लड़कियां सोमवार दोपहर करीब एक बजे घर में आग लगने की बात कहते हुए तेजी से नीचे भागी। लोगों को कुछ समझने से पहले ही भयानक धमाका हुआ। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग भाग निकले। धमाका इतना तेज था कि हॉस्टल की खिड़की, दरवाजा और कांच टूट गए। हादसे के दौरान हॉस्टल में मौजूद आकांक्षा और संजना समय रहते बाहर आ गईं थी। वहीं अन्य विद्यार्थी कॉलेज और कोचिंग में गए हुए थे।

ये भी पढ़े : OBC महासम्मेलन में स्वामी प्रसाद मौर्य के ऊपर फेंका गया जूता

श्रावस्ती की आकांक्षा मौर्या नीट परीक्षा की तैयारी करने के लिए इसी साल लखनऊ आई है। उसने बताया कि वह दोपहर को खाना बनाती है। गैस पर दाल चढाने के बाद वह वाशरूम चली गई। थोड़ी देर बाद संजना ने शोर मचाया। फिर हम लोगों ने किसी तरह अपनी जान बचाई। तभी एक भयानक धमाका हुआ, ऐसा लगता था कि बम फूटा है।

फायर फाइटिंग सिस्टम थे, लेकिन लोगों को चलाना नहीं आता था

एफएसओ हजरतगंज राम कुमार रावत ने बताया कि धमाका तीसरे मंजिल पर हुआ था। हॉस्टल चार मंजिलों पर किसकी परमीशन पर चल रहा था, इसकी जांच होगी। फायर फाइटिंग सिस्टम थे, लेकिन लोगों को चलाना नहीं आता था। आग को लेकर एनओसी के विषय में भी जांच कराई जा रही है।

नवीनतम वीडियो समाचार अपडेट प्राप्त करने के लिए संस्कार न्यूज़ को अभी सब्सक्राइब करें

CATEGORIES
TAGS
Share This