Chandrayaan-3 लैंडिंग के लिए तैयार, देखिये लाइव Broadcast शाम 5:20 बजे से

Chandrayaan-3 Mission Soft-landing LIVE Telecast | 23 अगस्त को शाम 06:04 मिनट पर विक्रम के चांद की सतह पर landing की संभावना है, देखिये लाइव Broadcast

नवीनतम वीडियो समाचार अपडेट प्राप्त करने के लिए संस्कार न्यूज़ को अभी सब्सक्राइब करें

Chandrayaan-3 Mission Soft-landing के लिए मंदिर से लेकर मस्जिद तक हो रही है प्रार्थना

पूरे देश में चंद्रयान-3 को लेकर उत्साह है, और दुनिया भर की नजरें इस मिशन पर हैं। लोगों की धड़कनें तेज हो रही हैं जैसे-जैसे लैंडिंग का समय आ रहा है। विक्रम की सफल लैंडिंग (Chandrayaan-3 Mission Soft-landing) के लिए मंदिर से लेकर मस्जिद तक प्रार्थना की जाती है। 23 अगस्त को शाम छह बजकर चार मिनट पर विक्रम के चांद की सतह को मिलने की संभावना है। ISRO की तरफ से इस लैंडिंग का सीधा प्रसारण किया जायेगा ताकि लोग इस अद्भुत नजारे को देख सकें।

भारत के तीसरे चंद्र मिशन (Chandrayaan-3 Mission Soft-landing) की सफलता के लिए वाराणसी के कामाख्या मंदिर में हवन हुआ। धार्मिक कार्यक्रम के दौरान बहुत से लोग मौजूद रहे और सॉफ्ट लैंडिंग की कामना की। आगरा में भी सोमवार को चंद्रयान की सफलता के लिए पूजा की गई। पूरा भारत इसरो का मिशन सफल होने की उम्मीद कर रहा है, और इसके लिए देश भर में हवन, और दुवाए मांगी जा रही है।

लखनऊ के ईदगाह में दोपहर की नमाज में चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग (Chandrayaan-3 Mission Soft-landing) के लिए मांगी गई दुआ

मंगलवार को लखनऊ के ईदगाह में दोपहर की नमाज में चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग (Chandrayaan-3 Mission Soft-landing) के लिए दुआ मांगी गई। ऐशबाग ईदगाह के इमाम मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने कहा कि दारुल उलूम फरंगी महल के बच्चों ने खास तौर से सफल लैंडिंग के लिए हुई दुआ में शामिल हुए। नमाज के दुआ के साथ ही इसरों के सभी वैज्ञानिकों को मुबारक बाद दी गई। मौलाना ने कहा कि हम सब दुआएं कर रहे हैं कि हमारे वैज्ञानिक सफल हों।

चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की बहुप्रतीक्षित लैंडिंग को लेकर भारतीय-अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने उत्साह जताया। विलियम्स ने कहा कि वह विक्रम लैंडर की सफल लैंडिंग को लेकर रोमांचित हैं। वह प्रज्ञान रोवर के चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव की खोज का इंतजा कर रही हैं। नासा के अंतरिक्ष यात्री ने अंतरिक्ष अन्वेषण के क्षेत्र को आकार देने में भारत की महत्वपूर्ण भूमिका की भी सराहना की। विलियम्स ने कहा, “चंद्रमा पर उतरने से हमें अमूल्य जानकारियां मिलेगी। भारत अंतरिक्ष अन्वेषण और चंद्रमा पर स्थायी जीवन की खोज में सबसे आगे है। यह वास्तव में रोमांचक समय है। वह इस प्रयास को चंद्रमा की संरचना और इतिहास की हमारी समझ में एक महत्वपूर्ण कदम मानती हैं।

ये भी पढ़े : 2024 में BJP की सरकार बनी तो बदल दिया जाएगा देश का संविधान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य में ‘चंद्रयान -3’ द्वारा चंद्रमा पर उतरने (Chandrayaan-3 Mission Soft-landing) का सीधा प्रसारण होगा। यूपी सरकार ने कहा कि राज्य सरकार के शिक्षा मंत्रालय ने कहा कि 23 अगस्त को शाम 5.27 बजे चंद्रयान-3 की लैंडिंग प्रक्रिया का सीधा प्रसारण डीडी नेशनल, इसरो की वेबसाइट और यूट्यूब चैनल पर किया जाएगा। स्कूलों और शिक्षण संस्थानों में स्थिति को देखते हुए विशेष बैठकें शाम 5.15 बजे से 6.15 बजे तक आयोजित करके लाइव प्रसारण की व्यवस्था की जाए।

CATEGORIES
TAGS
Share This