मंत्री दिनेश प्रताप सिंह के घर मे घुसी बेकाबू कार, चालक घायल

मंत्री दिनेश प्रताप सिंह के घर मे घुसी बेकाबू कार, चालक घायल

योगी सरकार में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह (Minister Dinesh Pratap Singh) के घर में एक अनियंत्रित कार घुस गई, कार चालक हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया है, लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर में उसका उपचार चल रहा है।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गौतमपल्ली थाना क्षेत्र में एक बेकाबू कार अनियंत्रित होकर मंत्री दिनेश प्रताप सिंह (Minister Dinesh Pratap Singh) के घर में घुस गई। शनिवार दोपहर दो बजे हुए इस हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। हालाँकि, मौके पर पहुंची पुलिस ने कार चालक को किंग जॉर्ज मेडिकल कालेज में इलाज के लिए भर्ती कराया है। डॉक्टरों ने बताया कि संजय सिंह की चोट गंभीर है। मंत्री दिनेश प्रताप सिंह का सरकारी आवास गौतमपल्ली क्षेत्र में है। जहां कार अनियंत्रित होकर घर की खिड़की में जा घुसी।

Minister Dinesh Pratap Singh मंत्री दिनेश प्रताप सिंह

मंत्री के आवास पर तैनात सुरक्षा कर्मियों ने बताया कि वीवीआईपी गेट से आ रही होंडा अमेज कार अचानक घर के गेट में घुस गई। जैसे ही सभी लोग गाड़ी के पास पहुंचे, तब तक कार चला रहा युवक खून से लथपथ घायल हो गया था। हादसे के बाद कार बहुत खराब हो गई। पुलिस ने बताया कि कार चालक का ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा है। हादसा कैसे हुआ और क्यों हुआ, इसकी जांच हो रही है। फिलहाल, ऐसा लगता है कि गाड़ी बहुत तेज चल रही थी।

ये भी पढ़े : विश्व बैंक टीम ने UP के समग्र विकास के प्रयासो की प्रशंसा की

दिनेश प्रताप सिंह, (Minister Dinesh Pratap Singh) जो योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हैं, 2010 में पहली बार और 2016 में दूसरी बार कांग्रेस से विधान परिषद सदस्य बने। 2018 में वह कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने उन्हें सोनिया गांधी के खिलाफ रायबरेली से मैदान में उतारा। दिनेश प्रताप सिंह ने पूरे दमखम से चुनाव में भाग लिया। सोनिया गांधी की उम्मीदवारी ने उनके वोटों का ग्राफ काफी गिरा दिया। 2022 में वह भाजपा के टिकट पर रिकॉर्ड मतों से जीतकर तीसरी बार एमएलसी बन गए।

नवीनतम वीडियो समाचार अपडेट प्राप्त करने के लिए संस्कार न्यूज़ को अभी सब्सक्राइब करें

CATEGORIES
TAGS
Share This