मंत्री कौशल किशोर के बेटे, विकास किशोर पर FIR दर्ज

मंत्री कौशल किशोर के बेटे, विकास किशोर पर FIR दर्ज

Vinay Srivastava murder case -केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर (Kaushal Kishore) के बेटे विकास किशोर पर लाइसेंसी हथियार रखने में लापरवाही करने के मामले में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है

लखनऊ Vinay Srivastava murder case। विनय श्रीवास्तव हत्याकांड मामले में केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर (Kaushal Kishore) के बेटे विकास किशोर पर आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। विनय श्रीवास्तव को उसके दोस्तों ने जुवे में 12000 रूपए हारने पर हुए झगडे में विकास किशोर की लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी थी।

विकास किशोर पर लाइसेंसी हथियार रखने में लापरवाही और उसका दुरुपयोग करने के आरोप के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के घर के अंदर विकास किशोर की लाइसेंसी पिस्टल से (Vinay Srivastava murder case) भाजपा कार्यकर्ता विनय श्रीवास्तव की में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

Vinay Srivastava murder case

आपको बता दे कि (Vinay Srivastava murder case) विनय श्रीवास्तव को गोली मारने वाली पिस्टल का लाइसेंस विकास किशोर नाम पर है। पुलिस जांच में इसकी पुष्टि हुई है। घटना के वक़्त विकास किशोर घर पर नहीं थे, लेकिन पिस्टल बिस्तर पर तकिए के नीचे रखी हुई थी। जब विनय श्रीवास्तव का अपने साथी दोस्तों के साथ झगड़ा हुआ, तो अंकित को आसानी से तकिये के नीचे रखी विकास किशोर की पिस्टल मिल गई। इससे साफ़ होता है की विकास किशोर ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल को सुरक्षित स्थान पर नहीं रखा था।

विधि विशेषज्ञों का कहना है कि शस्त्रधारक को लाइसेंसी असलहा सुरक्षित स्थान पर रखना चाहिए। जिससे उसका दुरुपयोग न हो सके। जो Arms Act-30 के तहत आता है।

ये भी पढ़े : वन नेशन वन इलेक्शन पर बोले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ – देखे वीडियो

मंत्री कौशल किशोर (Kaushal Kishore) के बेटे विकास किशोर अनुसूचित जाति मोर्चा में राज्य उपाध्यक्ष है। विनय श्रीवास्तव पिछले आठ वर्षों से विकास के साथ काम कर रहा था। मुख्य पुलिस कमिश्नर आकाश कलहरि ने बताया कि विनय श्रीवास्तव का नशेबाजी के बाद जुआ खेलने को लेकर हुए विवाद में गोली मार दी गई थी। पकडे गए आरोपियों ने वारदात को स्वीकार कर लिया है। प्राप्त हथियारों को जांच के लिए भेज दिया गया है। फिंगर प्रिंट का भी नमूना लिया गया है।

नवीनतम वीडियो समाचार अपडेट प्राप्त करने के लिए संस्कार न्यूज़ को अभी सब्सक्राइब करें

CATEGORIES
TAGS
Share This