PM मोदी ने ‘भारत मंडपम’ आईटीपीओ कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन किया

PM मोदी ने ‘भारत मंडपम’ आईटीपीओ कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन किया

PM नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के प्रगति मैदान में ‘भारत मंडपम’ Bharat Mandapam आईटीपीओ कॉम्प्लेक्स (ITPO Complex) का उद्घाटन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने स्मारक टिकट और सिक्का भी जारी किया

26 जुलाई, बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के प्रगति मैदान में एक नवनिर्मित आईटीपीओ कॉम्प्लेक्स (ITPO Complex) भारत मंडपम Bharat Mandapam का उद्घाटन किया। इस उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, राजनाथ सिंह, डॉ. जितेंद्र सिंह, अभिनेता आमिर खान और कई अन्य प्रसिद्ध लोग शामिल हुए।

इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। PM मोदी ने भारत मंडपम Bharat Mandapam के आधिकारिक उद्घाटन से पहले प्रगति मैदान में पुनर्विकसित भारत व्यापार संवर्धन संगठन (ITPO Complex) परिसर में पूजा की, साथ ही परिसर का निर्माण करने वाले कर्मचारियों से उन्होंने चर्चा की और उनका सम्मान किया।

भारत मंडपम
ITPO Complex
Bharat Mandapam

पीएम मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भारत मंडपम के लिए पूरे देश को बधाई देता हूं। भारत मंडपम (Bharat Mandapam) को देखकर हर भारतीय आनंदित है और गर्व महसूस कर रहा है। भारत मंडपम भारत के सामर्थ्य का, भारत की नई उर्जा का आह्वान है. भारत मंडपम भारत की भव्यता और इच्छाशक्ति का दर्शन है।

पीएम मोदी ने कहा कि इस निर्माण को रोकने के लिए नकारात्मक सोच वालों ने क्या-क्या कोशिशें नहीं की, अदालतों के चक्कर काटे थे। कुछ लोगों की फितरत होती है हर अच्छे काम को रोकने, टोकने की। जब कर्तव्य पथ पर बन रहा था तो न जाने क्या क्या कथाएं चल रही थीं। अखबार, ब्रेकिंग न्यूज में न जाने क्या-क्या चल रहा था। कर्तव्य पथ बनने के बाद वे लोग भी दबी जुबान में कहने लगे कि अच्छा हुआ है।

ये भी पढ़े : मणिपुर में राष्ट्रपति शासन तुरंत लागू होना चाहिए – ZCSC

पीएम मोदी ने कहा, मैं इसके निर्माण में लगे लोगों को धन्यवाद देता हूं। उनके प्रयासों और मेहनत से यह काम संपन्न हुआ। पूरा भारत, भारत मंडपम के निर्माण में लगे हर श्रमिक भाई-बहन की मेहनत से विस्मित और चकित है। हमारे देश के कर्मचारियों ने कोरोना के कठिन समय में दिन-रात मेहनत करके इसका निर्माण पूरा किया है। मैं यहां उपस्थित अन्य गणमान्य लोगों का भी अभिनंदन करता हूं।

प्रधानमंत्री ने कारगिल विजय दिवस पर कहा कि आज का दिन हर देशवासी के लिए ऐतिहासिक है। आज कारगिल विजय दिवस है। देश के दुश्मनों ने जो दुस्साहस दिखाया था, उसे मां भारती के बेटे-बेटियों ने अपने पराक्रम से परास्त कर दिया था। कारगिल युद्ध में अपना बलिदान देने वाले प्रत्येक वीर को मैं कृतज्ञ राष्ट्र की तरफ से श्रद्धांजलि देता हूं।

PM मोदी ने कहा कि भारत आज ‘लोकतंत्र की जननी’ है और दुनिया इसे मान रही है। यह भारत मंडपम (Bharat Mandapam) आजादी के 75वें अमृत महोत्सव पर एक सुंदर उपहार है जो हमारे लोकतंत्र को दिया गया है। कुछ हफ्तों बाद यहां जी20 की बैठक होगी। यहां विश्व के प्रमुख देशों के राष्ट्राध्यक्ष उपस्थित होंगे। इस भारत मंडपम से पूरी दुनिया भारत की प्रगति देखेगी।

आईटीपीओ कॉम्प्लेक्स
भारत मंडपम
ITPO Complex
Bharat Mandapam

प्रधानमंत्री ने कहा कि जल्द ही दिल्ली में दुनिया का सबसे बड़ा म्यूजियम बनकर तैयार हो जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारे पहले टर्म की शुरुआत में भारत वर्ल्ड इकॉनमी में दसवें स्थान पर था। जब आपने मुझे काम दिया तब हम दस नंबरी थे। दूसरे टर्म में भारत दुनिया में पांचवी सबसे बड़ी इकॉनमी है। भारत हमारे तीसरे टर्म में वर्ल्ड इकॉनमी में टॉप 3 पर होगा. ये मोदी की गारंटी है।

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने इस मौके पर कहा कि हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जो भारत और दुनिया भर में सबसे लोकप्रिय नेता हैं, ने देश की सोच और मानसिकता बदली और हमें प्रेरणा दी कि हम विकसित भारत के लिए अपने कर्तव्य निभाएं। हमारे ऐसे यशस्वी पीएम मोदी का मैं स्वागत करता हूं। मैं बाकी लोगों का भी स्वागत करता हूं।

उन्होंने कहा कि इस कॉम्प्लेक्स के निर्माण के दौरान प्रधानमंत्री ने पल-पल की जानकारी प्राप्त की थी। हम सबके लिए “भारत मंडपम” एक गौरव का प्रतीक है। ये हम सबको भविष्य में एक आधुनिक और विकसित भारत बनाने के लिए नए विचारों से प्रेरित करता है।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोमवार को बताया था कि प्रगति मैदान में इस परियोजना को लगभग 2,700 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया गया है। पीएमओ के मुताबिक, लगभग 123 एकड़ भूभाग में तैयार यह परिसर देश के सबसे बड़े बैठक, सम्‍मेलन और प्रदर्शनी केन्‍द्र के रूप में विकसित किया गया है। इसमें सितंबर के महीने में जी20 नेताओं की बैठक की मेजबानी भी की जाएगी।

आईटीपीओ कॉम्प्लेक्स
भारत मंडपम
ITPO Complex
Bharat Mandapam

इसमें कहा गया है कि, इसके बहुउद्देश्यीय हॉल और प्लेनरी हॉल की संयुक्त क्षमता सात हजार लोगों की है, जो ऑस्ट्रेलिया के प्रसिद्ध सिडनी ओपेरा हाउस से अधिक है। इसके सुंदर एम्फीथिएटर में 3,000 लोगों के बैठने की क्षमता है।

नवीनतम वीडियो समाचार अपडेट प्राप्त करने के लिए संस्कार न्यूज़ को अभी सब्सक्राइब करें

CATEGORIES
TAGS
Share This